{"_id":"5ea13c46af25760b947010ee","slug":"covid-19-eight-positive-case-found-today-in-agra-live-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus In Agra: आठ मरीज और मिले, अब तक 335 संक्रमित, 30 हो चुके हैं ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus In Agra: आठ मरीज और मिले, अब तक 335 संक्रमित, 30 हो चुके हैं ठीक
Fri, 24 Apr 2020 12:46 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में बृहस्पतिवार को आठ और कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 335 पहुंच गई है। आठ कोरोना संक्रमितों की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की सुबह आई है। कुल 335 संक्रमितों में 104 जमात से जुड़े और 92 श्री पारस हॉस्पिटल के शामिल हैं। वहीं तीस मरीज अब तक ठीक हुए हैं। आगरा में अब तक छह संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
इससे पहले बुधवार को आगरा में 19 और संक्रमित मिले थे। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बता दें कि आगरा में दो मार्च को पहला मरीज मिला था।
विज्ञापन
इससे पहले बुधवार को आगरा में 19 और संक्रमित मिले थे। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। बता दें कि आगरा में दो मार्च को पहला मरीज मिला था।
सरोजनी नायडू (एसएन) मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सैंया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. आरके सिंह, एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के रेजीडेंट डॉ. अमरेश गौतम, कृष्णमुरारी और मनोज गुप्ता ठीक हो गए हैं।
इनके डिस्चार्ज से पहले दो बार लिए गए नमूने निगेटिव आए थे। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि कोरोना वायरस की इस जंग में यह अच्छी खबर है। चार और मरीज पूरी तरह से ठीक होकर घर चले गए हैं। इनको एहतियातन 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।
अब तक 30 मरीज हो चुके हैं ठीक
कोरोना वायरस के मरीज भले ही लगातार बढ़ रहे हों, लेकिन ठीक होने वाले मरीज भी बढ़ रहे हैं। अभी तक 30 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी और उनका मैनेजर उसकी पत्नी दिल्ली से ठीक होकर आए थे। चार मरीज जिला अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। यह चारों जमाती थे। बाकी के मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज से ठीक हुए हैं।