{"_id":"662aba0d763965c87a00aff6","slug":"cousin-dies-due-to-collision-with-tractor-tehera-bhai-serious-kasganj-news-c-175-1-agr1054-114369-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से चचेरे भाई की मौत, तहेरा भाई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रैक्टर की टक्कर से चचेरे भाई की मौत, तहेरा भाई गंभीर
Fri, 26 Apr 2024 01:46 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सहावर-अमांपुर मार्ग पर बीनपुर गांव के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई की मौत हो गई, जबकि सवार तहेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ट्रैक्टर की टक्कर से समीर (17) पुत्र शाहिद निवासी ग्राम मुनीर नगर अमांपुर की मौत हुई। मृत युवक के बाबा अली बहादुर ने बताया कि समीर सहावर में कपड़े की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे के करीब वह अपने तहेरे भाई अनीस के साथ बाइक पर सवार होकर सहावर जा रहा था। बीनपुर गांव के निकट सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उनके पोते के की बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में समीर गंभीर रूप से घायल हुआ। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ग्रामीण ने फोन कर सूचना उसके परिजन को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायलावस्था में उसे सहावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था समीर
सड़क हादसे में समीर की मौत हो गई। मृतक के पिता शाहिद अली ने बताया कि उसके चार पुत्र हैं। जिनमें बड़ा बेटा वसीम (19),समीर (17),चाहत(15),और सबसे छोटा आयान(10) है। पोस्टमार्टम गृह पर मां शबाना बेगम और अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।