फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

बिजली चोरी का आरोपी सिपाही कोर्ट में तलब

Tue, 04 Feb 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। बिजली चोरी करने के आरोपी सिपाही को स्पेशल जज ईसी एक्ट अशोक कुमार ने सात फरवरी को कोर्ट में तलब किया है। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने पुलिस की बिजली चोरी में लगाई एफआर को निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

थाना किशनी के चौकोन निवासी सतीश के खिलाफ नौ नवंबर 2019 को बिजली विभाग की विजिलेंस टीम के इंस्पेक्टर श्रीधर पाठक ने बिजली चोरी करने की रिपोर्ट थाना किशनी में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान रिपोर्ट झूठ पाकर एफआर लगाकर कोर्ट में भेज दी। एफआर केे साथ दिए गए शपथ पत्र में पुलिस ने बताया सतीश सिपाही है। वह विधूना में रहता है। उसने कोई बिजली चोरी नहीं की है। मामले की सुनवाई स्पेशल जज ईसी एक्ट अशोक कुमार की कोर्ट में हुई। बिजली विभाग के वकील देवेंद्र सिंह कटारिया ने बिजली विभाग का पक्ष कोर्ट में रखा आरोपी ने शमन शुल्क और राजस्व जमा नहीं किया है। थाना किशनी पुलिस ने गलत तथ्यों के आधार पर और शमन शुल्क की रसीद देखे बिना ही एफआर लगा दी है। स्पेशल जज ने पुलिस की एफआर को निरस्त करके मामले की सुनवाई के लिए आरोपी सतीश को सात फरवरी को समन भेजकर कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन

बिना कनेक्शन लिए हो रही बिजली चोरी
मैनपुरी। शहर के बाहरी इलाकों में बन रहीं कॉलोनियों में मकान बनाने वाले लोग बिना कनेक्शन लिए बिजली चोरी कर रहे हैं। बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग ने ऐसी कॉलोनियों को चिन्हित करके जेई को बिजली चोरी रोकने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के बाहरी इलाकों में बन रही कॉलोनियों में मकान बनाने वाले लोग कनेक्शन लिए बिना बिजली का उपयोग कर रहे हैं। मकानों के पास से गुजर रही विद्युत लाइन से कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा है। जिससे लाइन लॉस हो रहा है। जानकारी होने पर बिजली विभाग ने ऐसी कॉलोनियों को चिन्हित करके मकान बनाने वालों की पहचान करने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के जेई को सौंपी है। जेई ने बताया मकान बनाने वालों को अस्थायी कनेक्शन देने केे लिए नोटिस दिया जाएगा।
यह कॉलोनी की गई चिह्नित
शहर के बाहरी इलाकों में बन रही बनर्जी नगर, शिवनगर, शंकरनगर, न्यू बस्ती महमूद नगर, शीतलानगर, शांतिनगर, शिवनगर, रंजनानगर, कृष्णाकुंज, शिवानगर, कृपालनगर, हनुमान गढ़ी को बिजली विभाग द्वारा चिह्नित किया गया है।
बिजली चोरी रोकने के लिए पहले चरण में जेई नोटिस देंगे। एक सप्ताह में कनेक्शन नहीं कराने पर दूसरे चरण में सुबह और शाम को अभियान चलाकर चेकिंग कराई जाएगी। बिजली चोरी मिलने पर जुर्माना वसूलने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता विद्युत
373 कनेक्शन काट, 19 लाख वसूले
मैनपुरी। बकाया बिल जमा नहीं होने पर चलाए जा रहे सामूहिक अभियान के तहत 27 टीमों ने मंगलवार को 373 घरों के कनेक्शन काट दिए हैं। उपभोक्ताओं से बकाया बिल के 19 लाख रुपये वसूले। मंगलवार को सामूहिक चेकिंग अभियान में बकाया सूची के आधार पर एसडीओ और जेई की देखरेख में तीन हजार से अधिक का बकाया होनेे पर कार्रवाई की।

अब 29 फरवरी तक होंगे पंजीकरण
आसान किस्त योजना के तहत उपभोक्ता अब 29 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया पंजीकरण कराने वालों को शहरी क्षेत्र में 12 और ग्रामीण क्षेत्र में 24 किस्तों में बकाया बिल जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed