फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court decesion

सुधीर हत्याकांड में चार को आजीवन कारावास

Tue, 23 Jul 2019 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
court decesion
मैनपुरी। जिला जज विजेंद्र सिंह ने भोगांव में 17 साल पहले रंजिश के चलते हुई युवक की हत्या के मामले में तीन भाइयों सहित चार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उन्होंने सभी पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाने केे बाद चारों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना भोगांव केे शहजादेपुर निवासी सुधीर कुमार की 25 नवंबर 2002 को रंजिश के चलते गांव में ही गोलियों मारकर हत्या कर दी गई थी। सुधीर के भाई सुनील ने गांव के ही तीन सगे भाई श्यामवीर, रामवीर, विश्राम सिंह और एक अन्य रावेंद्र सिंह कठेरिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच के बाद चार्जशीट कोर्ट में भेज दी। मुकदमे की सुनवाई जिला जज विजेंद्र सिंह की कोर्ट में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से वादी, विवेचक, चिकित्सक सहित गवाहों ने गवाही दी। गवाही के आधार पर चारों को सुधीर की हत्या का दोषी पाया गया। डीजीसी वीरेंद्र कुमार मिश्रा, एडीजीसी अशाक कुमार पंकज ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की दलील दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी रामवीर, श्यामवीर, विश्राम सिंह, रावेंद्र सिंह की जेल जाने के बाद जमानत मंजूर हो गई। मुकदमे में गवाही होने के बाद आरोपी बहस नहीं करा रहे थे। जिला जज विजेंद्र सिंह ने 26 जून को बहस नहीं कराने पर जमानत खारिज करके उनको जेल भेज दिया था। मंगलवार को आरोपी सजा सुनने के लिए जेल से ही अदालत आए थे।

सुधीर का अपने चाचा रावेंद्र सिंह से जमीन का विवाद चल रहा था। सुधीर की जमीन पर रावेंद्र कब्जा करना चाहते थे। रामवीर और उसके भाई इस मामले में रावेंद्र की मदद करते थे। जमीन पर कब्जे की रंजिश के चलते रावेंद्र ने अपने साथियों की मदद से सुधीर की दरवाजे के बाहर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed