फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple with bounty on their heads evaded police for 30 years; arrested.

Agra News: इनामी दंपती ने 30 साल तक दिया पुलिस को चकमा, गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Couple with bounty on their heads evaded police for 30 years; arrested.
आगरा। धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में 30 वर्षों से वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपती को हरीपर्वत पुलिस और साइबर सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। दोनों पहले मेरठ और वर्तमान में सिकंदरा के शास्त्रीपुरम स्थित अपने घर में पहचान बदलकर रह रहे थे। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


हरीपर्वत थाने में वर्ष 1996 में दर्ज मामले में सुरेंद्र देव यादव और उनकी पत्नी कृष्णा वांछित थे। दोनों पर डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने इनाम घोषित किया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 7 अगस्त को शास्त्रीपुरम से दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुरेंद्र देव यादव ने बताया कि वर्ष 1971 में उन्होंने चंद्रा संस इंटरप्राइजेज और वर्ष 1980 में पत्नी के नाम पर कृष्णा कास्टिंग फर्म शुरू की थी। दोनाें कंपनी विभिन्न इंजन के पार्ट्स बनाती थीं।
विज्ञापन

लघु उद्योग विभाग ने अनियमितता मिलने पर दोनों फर्म तीन वर्ष के लिए प्रतिबंधित कर दीं। इसके बाद लेनदारों ने घर के चक्कर लगाने शुरू कर दिए। उनसे बचने के लिए दोनों ने अपना घर और फर्म बेच दिया। मेरठ में पत्नी के मायके जाकर पहचान छिपाकर रहने लगे। पुलिस से बचने के लिए आधार कार्ड भी नहीं बनवाया। वर्ष 2000 में पत्नी के नाम से एडीए में एमआईजी आवास आवंटित कराया और शास्त्रीपुरम में छिपकर रहने लगे। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed