फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple Killed in Dumper Hit, Locals Block Road and Clash with Police in Mainpuri

Mainpuri Accident: डंपर ने दंपती को रौंदा, एक साथ दोनों की मौत से फूटा गुस्सा; पुलिस से हुई नोकझोंक

Tue, 17 Mar 2026 12:24 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 12:24 PM IST
सार

मैनपुरी में डंपर की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस के पहुंचने पर स्थानीय लोगों से नोकझोंक हो गई। करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया जा सका।
 

विज्ञापन
Couple Killed in Dumper Hit, Locals Block Road and Clash with Police in Mainpuri
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनी-मैनपुरी मार्ग पर मंगलवार सुबह एक डंपर ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ध्रुव सिंह चौहान (50) और उनकी पत्नी संतोषी देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

इटावा के नगरिया सरावा निवासी ध्रुव सिंह चौहान अपनी पत्नी संतोषी देवी के साथ अलीगंज, एटा में बहन के घर जा रहे थे। डांडेहार गांव के पास मैनपुरी की ओर से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। गुस्साए लोगों ने एक अन्य डंपर को रोककर सड़क पर तिरछा खड़ा कर दिया और कांटे रखकर रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जाम खुलवाने और शवों को हटाने का प्रयास किया तो लोगों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। करीब दो घंटे तक किशनी-मैनपुरी मार्ग पर जाम लगा रहा। प्रभारी निरीक्षक के काफी समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। पुलिस ने सड़क से अवरोध हटाकर यातायात को सामान्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे दंपती
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक ध्रुव के परिजन ने बताया कि वह गुजरात के सूरत में पत्नी व पांच बच्चों दो बेटे व तीन बेटियों के साथ रह रहे थे। वहां साड़ी प्रिंट करने का काम करते थे। मकान बनवाने के लिए कुछ दिन पहले गांव आए थे। ध्रुव एक पुत्री की शादी कर चुके थे, वहीं एक बेटी के रिश्ते की बात चल रही थी। मंगलवार को बहन के घर जा रहे थे, वहां से मैनपुरी बेटी के लिए रिश्ता देखने के लिए जाने वाले थे। मगर, हादसे में दंपती की मौत हो गई।

शव उठाने पर उग्र हो गई भीड़
आक्रोशित लोग जाम लगाकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे तभी पुलिस ने शव को उठा लिया। इससे भीड़ उग्र हो गई और पुलिस से शवों को छीन लिया गया, झड़प के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने स्थिति को संभाला। भाजपा नेता राहुल राठौर ने भी आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया।


थाना किशनी क्षेत्र में डंपर की टक्कर लगने से इटावा के रहने वाली दंपती की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजे गए हैं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -रामकृष्ण द्विवेदी, सीओ भोगांव



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed