फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple hanging together on a noose husband dies rope breaks due to excess weight wife life saved

Agra News: फंदे पर एक साथ लटके दंपती, पति की मौत, वजन ज्यादा होने से रस्सी टूटी, बच गई पत्नी की जान

Mon, 12 Sep 2022 06:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Sep 2022 06:54 PM IST
सार

गृह क्लेश से तंग दंपती एक साथ आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर रस्सी डालकर फंदे से लटक गए। पति की मौत हो गई, वहीं रस्सी टूटने से पत्नी बच गई। पत्नी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन
Couple hanging together on a noose husband dies rope breaks due to excess weight wife life saved
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के गांव घिलोय में गृह क्लेश से तंग दंपती ने खौफनाक कदम उठाया। घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित एक पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर दोनों झूल गए। इस दौरान पति की मौत हो गई, वहीं रस्सी टूटने से पत्नी बच गई। घटना को देख मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल ही महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर 1:30 बजे करीब की है। बताया गया है कि ग्राम घिलोय निवासी मान सिंह उर्फ कलुआ उम्र 55 पुत्र किशन सिंह व उसकी पत्नी संता के साथ खेतों पर भिंडी तोड़ने गया था। इस दौरान पति-पत्नी ने खेत पर ही पेड़ पर रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। मान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं शरीर भारी होने के चलते रस्सी टूट जाने से संता नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर अवस्था में महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, वहीं शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गांव के लोगों ने बताया कि मान सिंह के तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। सभी की शादी हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed