{"_id":"69f1038900ea521abd0cb9d9","slug":"couple-dies-in-accident-fir-registered-against-car-driver-agra-news-c-421-1-pin1001-6826-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: हादसे में दंपती की मौत, कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: हादसे में दंपती की मौत, कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र में कार की टक्कर से घायल पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि इलाज के दौरान पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव करकौली मेन रोड निवासी दिनेश पुत्र स्वर्गीय निरोतीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे उनके पिता निरोतीलाल (57) पुत्र हरिकंठ अपनी पत्नी रामवेटी के साथ साइकिल से गांव करकौली से रिश्तेदारी गुरावली जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम महगोली मंदिर के पास वाहन संख्या एमपी 06 जेके 4842 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने निरोतीलाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में रामवेटी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रात को उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।