{"_id":"5ed69287b8b8c16488230703","slug":"counseling-of-candidates-for-teacher-recruitment-will-done-in-sursadan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगी शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग, सूरसदन में बुलाए अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगी शिक्षक भर्ती की काउंसलिंग, सूरसदन में बुलाए अभ्यर्थी
Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:03 AM IST
सार
शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों की सूरसदन प्रेक्षागृह में होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में हो रही 69 हजार शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग बुधवार से शुरू हो रही है। जिले में 820 पदों के सापेक्ष 804 अभ्यर्थियों को आवंटित किया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग इनकी काउंसिलिंग सूरसदन प्रेक्षागृह में कराएगा।
काउंसिलिंग सुबह नौ बजे से शुरू होगी और शाम छह बजे तक चलेगी। पहले दिन गुणवत्ता अंक के आधार पर क्रम संख्या एक से 500 तक की काउंसिलिंग कराई जाएगी। बचे हुए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग गुरुवार को होगी। काउंसिलिंग से संबंधित दिशा-निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय व जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) कार्यालय में चस्पा किए गए हैं। सूरसदन प्रेक्षागृह के बाहर भी जानकारी चस्पा की जाएगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि प्रेक्षागृह के अंदर महज अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। यदि कोई अभिभावक आता है तो उसे अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

नौ खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बनाई
काउंसिलिंग के लिए नौ खंड शिक्षा अधिकारियों की टीम बनाई गई है। प्रत्येक खंड शिक्षा अधिकारी के साथ दो सहयोगी भी लगाए जाएंगे।
सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय अपनाए जाएंगे
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि काउंसिलिंग स्थल पर कोरोना वायरस के संक्रमण से अभ्यर्थियों व स्टाफ को बचाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जांएगे। सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिए स्काउट-गाइड के पदाधिकारियों, अध्यापकों, जिला व ब्लॉक व्यायाम शिक्षकों के साथ कार्यालय स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
प्रेक्षागृह में प्रवेश से पहले सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जाएगी। हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा। जो अभ्यर्थी मास्क नहीं पहने रहेगा, उसे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मास्क लगाना अनिवार्य है। प्रेक्षागृह में अभ्यर्थियों को एक सीट छोड़कर क्रमानुसार बैठाया जाएगा।