एक रुपये के सिक्के की कीमत 50 रुपये: इसी वर्ष 2023 में जारी हुआ ये सिक्का, आकार में है काफी छोटा
एक रुपये के सिक्के की कीमत 50 रुपया कैसे? चकरा तो गए होंगे। ये सिक्का प्राचीन नहीं है, बल्कि इसी वर्ष 2023 में जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन स्थित आर्ट गैलरी में जी-20 के तहत लगी प्राचीन मुद्रा प्रदर्शनी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इसी वर्ष जारी एक रुपये का सिक्का 50 रुपये में बेचा गया। यह आकार में काफी छोटा है। वहीं, प्रदर्शनी में ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से वर्ष 1835 में जारी आधे आने के तांबे के सिक्के के साथ ब्रिटिश काल के सभी सिक्के प्रदर्शित किए गए हैं।
हम सभी ने ''पाई-पाई के मोहताज होने'' की कहावत सुनी है। प्रदर्शनी में पाई को भी देखा जा सकता है। आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी लगाने वाले कमला नगर के कुलदीप सिंह वर्मा ने बताया कि एक रुपये में 192 पाई होती थीं। वर्ष 1943 में जारी एक पैसे का सिक्का भी प्रदर्शित किया गया। इस सिक्के बीच में होल (छेद) है।
पंच मार्क का सिक्का भी
प्रदर्शनी में पंच मार्क सिक्का भी है। इसको प्रदर्शित करने वाले फिरोजाबाद के आकाश कुमार जौहरी ने बताया कि यह करीब 2600 वर्ष पहले जारी और सबसे पहला सिक्का है। यह 3.9 ग्राम वजनी और चांदी का सिक्का है। जी-20 के समन्वयक प्रो. लवकुश मिश्रा के समन्वय में आगरा न्यूमिस्मेटिक सोसाइटी की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है।
ये भी पढ़ें - Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल
मिट्टी की बनी सिलाई मशीन भी लगाई
कुलदीप सिंह वर्मा की ओर से मिट्टी से बनाई गई सिलाई मशीन का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया है। यह देखने में असली लगता है। इसका बेस लकड़ी का है। इसे बिना किसी खांचे के हाथ से तैयार किया गया है।
ये भी पढ़ें - पापी पड़ोसी: युवती संग दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाया वीडियो, फिर कई बार लूटी अस्मत, यहीं नहीं रुका दरिंदा
ये भी पढ़ें - ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये