फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cost of one rupee coin is 50 rupees coin was released this year it is very small in size

एक रुपये के सिक्के की कीमत 50 रुपये: इसी वर्ष 2023 में जारी हुआ ये सिक्का, आकार में  है काफी छोटा

Wed, 08 Feb 2023 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 02:24 PM IST
सार

एक रुपये के सिक्के की कीमत 50 रुपया कैसे? चकरा तो गए होंगे। ये सिक्का प्राचीन नहीं है, बल्कि इसी वर्ष 2023 में जारी किया गया है।

विज्ञापन
cost of one rupee coin is 50 rupees coin was released this year it is very small in size
एक रुपये का सिक्का - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन स्थित आर्ट गैलरी में जी-20 के तहत लगी प्राचीन मुद्रा प्रदर्शनी में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इसी वर्ष जारी एक रुपये का सिक्का 50 रुपये में बेचा गया। यह आकार में काफी छोटा है। वहीं, प्रदर्शनी में ईस्ट इंडिया कंपनी की ओर से वर्ष 1835 में जारी आधे आने के तांबे के सिक्के के साथ ब्रिटिश काल के सभी सिक्के प्रदर्शित किए गए हैं।

विज्ञापन


हम सभी ने ''पाई-पाई के मोहताज होने'' की कहावत सुनी है। प्रदर्शनी में पाई को भी देखा जा सकता है। आर्ट गैलरी में प्रदर्शनी लगाने वाले कमला नगर के कुलदीप सिंह वर्मा ने बताया कि एक रुपये में 192 पाई होती थीं। वर्ष 1943 में जारी एक पैसे का सिक्का भी प्रदर्शित किया गया। इस सिक्के बीच में होल (छेद) है।

विज्ञापन

पंच मार्क का सिक्का भी

प्रदर्शनी में पंच मार्क सिक्का भी है। इसको प्रदर्शित करने वाले फिरोजाबाद के आकाश कुमार जौहरी ने बताया कि यह करीब 2600 वर्ष पहले जारी और सबसे पहला सिक्का है। यह 3.9 ग्राम वजनी और चांदी का सिक्का है। जी-20 के समन्वयक प्रो. लवकुश मिश्रा के समन्वय में आगरा न्यूमिस्मेटिक सोसाइटी की ओर से प्रदर्शनी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Etah News: शादी के 11वें दिन खुल गई नई दुल्हन की पोल, बना रही थी खतरनाक प्लान, पति ने पहुंचाया जेल

मिट्टी की बनी सिलाई मशीन भी लगाई

कुलदीप सिंह वर्मा की ओर से मिट्टी से बनाई गई सिलाई मशीन का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया है। यह देखने में असली लगता है। इसका बेस लकड़ी का है। इसे बिना किसी खांचे के हाथ से तैयार किया गया है।

ये भी पढ़ें - पापी पड़ोसी: युवती संग दुष्कर्म, दोस्तों से बनवाया वीडियो, फिर कई बार लूटी अस्मत, यहीं नहीं रुका दरिंदा

ये भी पढ़ें - ठगी: व्हाट्सएप पर बातें, वीडियो कॉल, आईटीबीपी के सेवानिवृत्त अफसर हो गए इतने मजबूर, देने पड़े सवा करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed