फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corruption will be investigated in purchase of neon butterflies installed on roads in Agra

UP: पांच गुना कीमत में लगाई गईं नियॉन की तितलियां, सदन में पार्षदों ने किया हंगामा; भ्रष्टाचार की होगी जांच

Thu, 08 Feb 2024 02:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 02:49 PM IST
सार

आगरा की सड़कों पर पांच गुना कीमत में खरीदकर नियॉन की तितलियां लगाई गईं। नगर निगम सदन में पार्षदों ने हंगामा किया। स पर मेयर ने भ्रष्टाचार की जांच करने का आश्वान दिया है। 

विज्ञापन
Corruption will be investigated in purchase of neon butterflies installed on roads in Agra
Agra: पांच गुना कीमत में लगाई गईं नियॉन की तितलियां - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ताजनगरी आगरा की सड़कों पर पांच गुना कीमत में लगाई गईं नियॉन तितलियों को खरीदने और लगाना का मामला नगर निगम के सदन में गूंजा। बुधवार को नगर निगम के पार्षदों ने सदन में भ्रष्टाचार की तितली उड़ाई। पार्षद अपने साथ बेलनगंज से खरीदी गई नियॉन तितली लेकर पहुंचे और मेयर को दिखाकर तितलियों की खरीद में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाए। इस मामले में पार्षदों के रुख को देखते हुए मेयर हेमलता दिवाकर ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम सदन के अधिवेशन में राजनगर के पार्षद बंटी माहौर ने यमुना किनारा और बोदला रोड पर लगाई गई नियॉन लाइटों में जमकर भ्रष्टाचार होने का मामला उठाया। अमर उजाला में प्रकाशित की गई खबर का जिक्र करते हुए पार्षद बंटी माहौर ने सदन को तितली दिखाई। 
विज्ञापन


कहा कि वह इसे बेलनगंज बाजार से खरीदकर लाए हैं। 650 रुपये में खरीदी गई तितली निगम ने 14 हजार रुपये में कैसे लगाई। उनके क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। उनके लिए पैसे नहीं है, पर ऐसी सजावटी लाइटें खरीदने पर निगम का पैसा बर्बाद किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

650 रुपये की तितली 14 हजार में क्यों खरीदीं

सत्ताधारी भाजपा के पार्षदों ने भी नियॉन लाइट वाली तितलियों पर सवाल उठाए और पूछा कि इनका औचित्य क्या है। पार्षद प्रदीप अग्रवाल ने पूछा कि जब शहर में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं तो यह लाइटें क्यों खरीदी गईं। पार्षद रेखा भास्कर ने कहा कि 14 हजार रुपये में तितली क्यों खरीदी गई, जबकि बाजार में 650 रुपये में उपलब्ध है। 



पार्षद शरद चौहान ने भी स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता देने और तितलियों की पांच गुना कीमत पर खरीद पर सवाल खड़ा किया। इस मामले में मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि इतनी महंगी लाइटें क्यों खरीदी गई हैं, पार्षदों के इस सवाल की गंभीरता देखते हुए वह जांच कराएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed