{"_id":"69977bd8f1382449da02162b","slug":"corporation-cracks-down-on-illegal-hoardings-collects-fine-of-rs-48000-agra-news-c-25-1-agr1067-993042-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अवैध होर्डिंग पर चला निगम का डंडा, 48 हजार का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अवैध होर्डिंग पर चला निगम का डंडा, 48 हजार का जुर्माना वसूला
Fri, 20 Feb 2026 03:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 03:56 PM IST
सार
अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों अवैध होर्डिंग, बैनर और बोर्ड जब्त किए गए। साथ ही कई जगह होर्डिंग-बैनर लगाने वालों से करीब 48 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
आगरा नगर निगम
विस्तार
आगरा। शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे अवैध होर्डिंग, बैनर और विज्ञापन बोर्डों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से दर्जनों अवैध होर्डिंग, बैनर और बोर्ड जब्त किए गए। साथ ही कई जगह होर्डिंग-बैनर लगाने वालों से करीब 48 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। निगम ने यह कार्रवाई अमर उजाला के लगातार चलाए जा रहे अभियान के बाद की है।
बृहस्पतिवार को हुई कार्रवाई के दौरान नगर निगम की टीम ने नो-होर्डिंग जोन घोषित क्षेत्रों भगवान टाॅकीज, खंदारी, रामबाग अंडरपास पर कार्रवाई की। साथ ही वीआईपी रोड पर अर्जुन नगर से फतेहाबाद रोड स्थित रमाडा तक सघन अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, बिजली के खंभों, डिवाइडरों और दीवारों पर बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग हटवाए।
सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि राजस्व निरीक्षक शिप्रा गुप्ता ने टीम के साथ नियमों का उल्लंघन करने वालों से मौके पर ही 48 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नो-होर्डिंग जोन में किसी भी प्रकार के विज्ञापन बोर्ड या बैनर लगाने की अनुमति नहीं है। चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना अनुमति सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग या बैनर लगाने वालों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन