फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : one death and five new cases of covid in firozabad

फिरोजाबाद में 17वीं मौत, कोरोना संक्रमित महिला ने तोड़ा दम, पांच नए मरीज बढ़े

Fri, 05 Jun 2020 07:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jun 2020 07:52 PM IST
सार

  • सैफई में महिला का लिया गया था सैंपल, दो जून को हुई मौत, गुरुवार रात को पॉजिटिव आई रिपोर्ट 

विज्ञापन
Coronavirus Uttar Pradesh Latest News : one death and five new cases of covid in firozabad
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा। जिले में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 17 हो गई है। एक महिला की मौत के बाद जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सैफई में इलाज के दौरान उसका सैंपल लिया गया था। इधर, शुक्रवार को पांच और कोरोना संक्रमित मिलने से मरीजों का आंकड़ा 303 पर पहुंच गया है।

विज्ञापन


नगला बरी निवासी युवक नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। वहां उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी। उसने पहले तो नोएडा के सरकारी अस्पताल में पत्नी को दिखाया। सुधार न होने पत्नी को लेकर 15 मई को फिरोजाबाद आ गया। परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। 

विज्ञापन



यहां भी फायदा न होने पर महिला को पीजीआई सैफई ले गए थे। मृतका के पति ने बताया कि सैफई में भर्ती करने के बाद चिकित्सकों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया। सैंपल लेने के आधा घंटे के बाद ही दो जून को महिला ने दम तोड़ दिया। गुरुवार को महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी सहित पांच और संक्रमित

एक और सैनिटाइज ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। यह पूर्व में मिले कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी के संपर्क में आने के बाद जांच कराने के लिए पहुंचा था। संक्रमित कर्मचारी को पंडित दीनदयाल आश्रम पद्घति विद्यालय स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। 

हाथवंत के गांव संदलपुर में एक गर्भवती महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। प्रसव से पूर्व उसकी जांच कराई थी। वहीं, मोहल्ला आजाद नगर में 30 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित निकला। तिलक नगर में 60 वर्षीय वृद्ध में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बुखार, तबियत बिगड़ने पर वृद्ध की जांच कराई गई थी। 

सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इन मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। परिवार एवं संपर्क में आए सदस्यों को भी क्वारंटीन किया गया है। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 303 हो गई है। 13 मरीज शुक्रवार को डिस्चार्ज भी हुए हैं। 

सीएमओ के अनुसार कोरोना के मामले बढ़ने के बाद जनपद में कोरोना जांच में तेजी आ गई है। अब तक 5100 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। 215 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। सर्वाधिक कोरोना मरीज फिरोजाबाद शहर और ब्लाक में मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed