फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Update: food wasted outside the quarantine center in agra

कोरोना संक्रमण के बीच घोर लापरवाही, क्वारंटीन सेंटर से निकली जूठन को फैला रहे कुत्ते

Sat, 25 Apr 2020 02:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 02:19 PM IST
सार

आगरा में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस संक्रमण के बीच घोर लापरवाही बरती जा रही है। यहां बने क्वारंटीन सेंटर से निकली जूठन को कुत्ते खा रहे हैं। 

विज्ञापन
Coronavirus Update: food wasted outside the quarantine center in agra
क्वारंटीन सेंटर के बाहर पड़ा कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मुगल रोड स्थित रश्मि केयर सेंटर को क्वारंटीन (एकांतवास) सेंटर बनाया गया है। यहां रखे गए 60 लोगों को बृहस्पतिवार की रात ही शिफ्ट किया गया। शुक्रवार को क्वारंटीन सेंटर के बाहर जूठन फैली दिखी। कुत्ते पास ही घूम रहे थे। गायें भी इन ढेर में से ही खाना ढूंढ़ती रहीं। चौकीदार ने बताया कि तीन दिन से यह ढेर नहीं उठा है। जूठन को कुत्तों ने आसपास फैला दिया है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे संक्रमण के बीच यह लापरवाही सिर्फ एक ही क्वारंटीन सेंटर में नहीं बरती जा रही है। जिस श्री पारस हॉस्पिटल के संपर्क से 90 से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए, इसके बाहर भी यही हाल है। यह सेंटर भगवान टॉकीज के पास है। यहां गेट पर ही पैकेट रखे हैं। जूठन और भोजन के पैकेट को इकट्ठा करके इन काले रंग के पैकेट में रख दिया गया है। यहां से 44 कोरोना मरीज सहित 69 लोग बुधवार की रात सैफई भेजे गए।
विज्ञापन


श्री पारस हॉस्पिटल से जूठन को बुधवार की दोपहर बाहर फेंक दिया गया था। तब से नहीं उठाया गया है। मुगल रोड पर ही अग्रसेन सेवा सदन में क्वारंटीन सेंटर है। यहां भी कूड़ा और बचा हुआ भोजन रोज नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Coronavirus Update: food wasted outside the quarantine center in agra
श्री पारस हॉस्पिटल के बाहर पड़ा कचरा - फोटो : अमर उजाला
क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 60 लोग इसे खुद ही एक ड्रम में जमा करते हैं। दो-तीन दिन में सफाईकर्मी आता है तो उसे दे देते हैं। यहां पुलिस तैनात है। एनएच-2 पर मधु रिसोर्ट में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर से भी जूठन और बचा हुआ भोजन कई-कई दिन न उठाए जाने की शिकायत नगर निगम में आ चुकी है।

सफाईकर्मी नहीं आए तो भोजन के खाली डब्बे जलाए

फतेहपुर सीकरी में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए आइसोलेशन सेंटरों से चार दिन से कूड़ा नहीं उठा था। इस पर कोरोना मरीज खुद ही भोजन करने के बाद पॉलिथीन व खाली डब्बों को संभाल कर रख रहे थे। इसके बाद वहीं उनको एकत्रित करके जलाया जा रहा था। 

जेपी शर्मा कॉलेज में भर्ती कोरोना मरीज ने बताया कि धुआं देखकर अफसरों की आंख खुली। शुक्रवार को पहली बार स्वास्थ्य विभाग के सफाईकर्मी भोजन के खाली पैकेटों को लेने पहुंचे। मरीज ने बताया कि वे लोग खुद ही खाली पैकेट और बचा हुआ भोजन इसलिए जला रहे थे, ताकि कुत्ता या कौआ आदि पक्षी उठाकर कहीं और न डाल दें।

नगर आयुक्त ने यह कहा

नगर आयुक्त अरुण प्रकाश का कहना है कि यह संभव है कि किसी ने कचरा डस्टबिन की जगह कहीं और फेंक दिया हो। कर्मचारी डस्टबिन से कचरा उठाकर ला रहे हैं। फिर अगर कहीं कोई शिकायत है तो उसे दूर किया जाएगा। क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों में से भी हमारी अपील की है कि वो डस्टबिन में ही कचरा फेंके। बड़े सेंटरों में इधर-उधर कचरा फेंकने से कोई अन्य संक्रमण का शिकार हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed