{"_id":"5f886b5e8ebc3e74f325ce8b","slug":"coronavirus-news-one-death-and-fifty-three-case-of-covid-reported-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 135वीं मौत, 53 नए मरीज भी मिले, कुल आंकड़ा 6579 पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: ताजनगरी में 135वीं मौत, 53 नए मरीज भी मिले, कुल आंकड़ा 6579 पर
Fri, 16 Oct 2020 01:06 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजगंज निवासी 70 वर्षीय सांस रोगी की गुरुवार को मृत्यु होने से कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 135 हो गई है। 53 नए मरीज भी मिले हैं। इससे कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6579 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मृतक रोगी पुरानी सांस की बीमारी से ग्रस्त था। कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका श्वसन तंत्र खराब होने से बृहस्पतिवार को मृत्यु हो गई। 53 नए मरीज और मिलने से कुल मरीज 6579 हो गए हैं। इनमें 5919 लोग ठीक हो गए हैं।
विज्ञापन
जिले में 525 कोरोना संक्रमित का उपचार चल रहा है। जिले में 228765 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। प्रति 100 संक्रमितों में 90 मरीज ठीक हो रहे हैं जबकि दो मरीजों की मृत्यु दर है। प्रति 100 सैंपल टेस्ट में तीन मरीज संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन
बैंककर्मी और 75 वर्षीय बुजुर्ग कोरोना संक्रमित
पांडव नगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग में गुरुवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। निमोनिया की शिकायत होने पर भर्ती 58 वर्ष के बैंककर्मी भी संक्रमित पाए गए हैं।
सांस लेने में परेशानी होने पर अस्पताल में भर्ती खेरिया के 66 वर्ष के व्यक्ति, बोदला निवासी 46 वर्ष के पुरुष, चमरौली निवासी 52 वर्ष के मरीज और फुलट्टी निवासी 27 वर्ष के युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।