फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus news: new strain of covid becoming fatal for youth in agra

आगरा में कोरोना: युवाओं के लिए घातक साबित हो रहा नया स्ट्रेन, बच्चे भी आ रहे चपेट में

Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Apr 2021 12:07 AM IST
सार

कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन युवाओं के लिए घातक साबित हो रहा है। आगरा में तीन दिन में 150 से अधिक युवक संक्रमित मिले हैं। 

विज्ञापन
coronavirus news: new strain of covid becoming fatal for youth in agra
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में नया संकट खड़ा हो गया है। युवाओं के लिए नया स्ट्रेन घातक साबित हो रहा है। आगरा में बीते 72 घंटे में 351 नए मरीजों में 50 फीसदी की उम्र 20 से 40 वर्ष है। दूसरी तरफ सोमवार को 35 वर्षीय शाहगंज निवासी युवक की संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। इससे कुल मृतकों की संख्या 182 पहुंच गई है।

विज्ञापन


वायरस का नया स्ट्रेन तेजी से फैल रहा है। तीन दिन में संक्रमण की रफ्तार दोगुनी हो गई है। जहां तीन दिन पहले 24 मिनट में एक मरीज मिल रहा था, वहीं अब हर 12 मिनट में एक मरीज मिल रहा है। पहले 7 से 9 अप्रैल तक 183 मरीज मिले थे, जो 10 से 12 अप्रैल तक अब 351 हो गए हैं। सोमवार को 130, रविवार को 119 और शनिवार को 102 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान दो मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि इससे पहले तीन दिनों में कोई मृत्यु नहीं हुई थी।
विज्ञापन


20 से 40 वर्ष के सबसे ज्यादा मरीज
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि नए मरीजों में 20 से 40 साल के लोग अधिक हैं। ये लोग बाहर घूमते हैं। इनमें लक्षण नहीं आ रहे लेकिन जांच में वायरल लोड अधिक है। 50 फीसदी नए केस 40 साल से कम उम्र के आ रहे हैं। इन युवाओं के संपर्क में आने से बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से नहीं निकल रहे बुजुर्ग
पिछले साल संक्रमित होने वालों में बुजुर्ग अधिक थे, लेकिन इस बार युवाओं की तादाद ज्यादा है। सीएमओ ने बताया कि बुजुर्ग इस बार घर से कम निकल रहे हैं। इसलिए वे कम संक्रमित हुए हैं। युवा बाहरी संपर्क में रहने से अधिक संक्रमित हुए हैं।

182 लोगों की हो चुकी मौत
शाहगंज निवासी 35 वर्षीय युवक को बुखार आने पर एसएन में भर्ती किया गया था। जांच में पॉजिटिव मिला। छह दिन उपचार चला। सांस की तकलीफ बढ़ गई। फेफड़ों में संक्रमण पहुंचने पर सोमवार को मौत हो गई। ये 182वीं मौत है। सक्रिय रोगी 751 हो गए हैं। कुल 11602 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

तीन दिन में 159 युवा संक्रमित
दिनांक कुल संक्रमित  20 साल से कम   20 से 40 साल   40 से 60 साल  60 वर्ष से अधिक
12 अप्रैल  130  8 62 42 18
11 अप्रैल 119 5 51 37  26
10 अप्रैल 102   3 46 40 13
कुल 351  16 159 119 57



संबंधित खबरें
आगरा में कोरोना का कहर: संक्रमण से 35 साल के युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले

रात्रि कर्फ्यू: नौ बजते ही सायरन बजाते हुए निकलीं पुलिस की गाड़ियां, बेवजह निकले लोगों के चालान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed