फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus updates: one more death and 130 new cases of covid reported in agra

आगरा में कोरोना का कहर: संक्रमण से 35 साल के युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले

Tue, 13 Apr 2021 08:52 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 08:52 AM IST
सार

  • तीन दिन में मिले 351 नए संक्रमित, दो दिन में मरीजों की मौत
  • सक्रिय मरीज 751, कुल मरीजों का आंकड़ा 11602 पर पहुंचा

विज्ञापन
coronavirus updates: one more death and 130 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मरीजों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। इससे स्थिति बिगड़ती जा रही है। सोमवार को 130 नए मरीज मिले हैं। इससे अब सक्रिय मामलों की संख्या 750 के पार पहुंच गई है। वहीं एक और मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 182 पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन


शाहगंज निवासी 35 वर्षीय युवक की संक्रमित होने के बाद सोमवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार दौरान मौत हो गई। जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह के मुताबिक युवक को बुखार और सांस तकलीफ पर एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था। छह दिन भर्ती रहने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


फेफड़ों में कोरोना संक्रमण पहुंचने से मरीज की मृत्यु हो गई। लगातार दो दिन में दो मरीजों ने दम तोड़ा है। रविवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इधर, अप्रैल महीने में लगातार तीसरे दिन 100 अधिक मरीज मिले हैं। इससे पहले रविवार को 119 और शनिवार को 102 नए मरीज मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब-कब मिले 100 से अधिक मरीज
12 अप्रैल 2021 : 130 मरीज
11 अप्रैल 2021 : 119 मरीज
10 अप्रैल 2021 : 102 मरीज
22 सितंबर 2020 : 127 मरीज
21 सितंबर 2020 : 148 मरीज
20 सितंबर 2020 : 144 मरीज
19 सितंबर 2020 : 105 मरीज
17 सितंबर 2020 : 118 मरीज
16 सितंबर 2020 : 110 मरीज
15 सितंबर 2020 : 114 मरीज
15 सितंबर 2020 : 111 मरीज
13 सितंबर 2020 : 109 मरीज

नए वायरस से रहें सतर्क : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को आगरा और मथुरा जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए वायरस का स्वरूप बदला हुआ है। प्रसार अधिक होने के कारण बचाव के नियम विशेष सतर्कता व सख्ती से लागू कराए जाएं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्कों की जांच, उपचार व अधिक से अधिक लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा है।


कोरोना से जुड़ी अन्य खबरें
आगरा में रात्रि कर्फ्यू : ये है प्रतिबंध और छूट से जुड़ी जानकारी, धर्मस्थलों पर एक बार में पांच लोगों की इजाजत

कोरोना का कहर: आगरा में 181वीं मौत, लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed