{"_id":"5ead2c1ab1af305cd96e7239","slug":"coronavirus-live-updates-lockdown-extended-until-may-17-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown 3.0: ताजनगरी के लोग बोले- हैं तैयार हम, कोरोना को हराकर ही लेंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown 3.0: ताजनगरी के लोग बोले- हैं तैयार हम, कोरोना को हराकर ही लेंगे दम
Sat, 02 May 2020 01:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 May 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 मार्च से लगातार लॉकडाउन में ताजनगरी के ज्यादातर लोग घर के अंदर रहे हैं। अब लॉकडाउन फिर से दो सप्ताह के लिए बढ़ाया गया है। शहर के प्रमुख लोगों का कहना है कि इस बार भी वे कड़ाई से पालन करेंगे। खुद बाहर नहीं निकलेंगे, अन्य लोगों को भी प्रेरित करेंगे कि वे घर में ही रहें। कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए यह जरूरी है।
आगरा में जिस तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उसे देखते हुए बाहर निकलने में खतरा बहुत ज्यादा है। एडीजी अजय आनंद ने कहा कि लोग घर पर ही रहें। इसी से सुरक्षित रहेंगे। वायरस से बचने का दूसरा कोई उपाय भी नहीं है। पुलिस की सख्ती बढ़ चुकी है। जगह-जगह चेकिंग हो रही है। ऐसे में इमरजेंसी के अलावा घर से निकलने में कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ेगा।

डीएम ने कहा, घर में रहने से टूटेगी वायरस की चेन
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे घर के अंदर ही रहें। उनका कहना है कि कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए यह जरूरी है। दूध, सब्जियों और दवाइयों जैसी आवश्यक चीजें लोगों को घर पर ही मुहैया कराई जा रही हैं। ऐसे में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। टेलीमेडिसिन सेवा भी सुचारु है।
सेवा आगरा के अध्यक्ष मुरारीलाल गोयल ने कहा कि कोरोना से लड़ाई को घरों में रहकर ही जीता जा सकता है, आगरा इसके लिए तैयार है लेकिन चिंता उन लोगों की भी जरूरी है जिनके पास न राशन है, न भोजन की व्यवस्था। प्रशासन को इन लोगों के लिए इंतजाम करना चाहिए। समाजसेवी मदद के लिए तैयार हैं।
कांग्रेस नेता शब्बीर अब्बास ने कहा कि आगरा में संक्रमण ज्यादा है लेकिन लोगों ने बहुत धैर्य के साथ लॉकडाउन का पालन किया है। कई जगह दिक्कतें आई हैं लेकिन लोगों ने प्रशासन का सहयोग किया है। प्रशासन को भी चाहिए कि हर जरूरतमंद तक राशन पहुंच जाए।

बीमारी से बचाव के लिए जरूरी है
सराफा कारोबारी नितेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने बहुत सोच समझकर फैसला लिया है। बीमारी को हराने के लिए बचाव बहुत जरूरी है कि लोग घरों में रहें। वैसे भी आगरा तो रेड जोन में है, एहतियात बहुत जरूरी है।
कारोबारी चरणजीत थापर ने कहा कि जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसलिए लोग घर से न निकलें और नियमों का पालन करें। इसी से हम कोरोना को हरा पाएंगे।
नेशनल चैंबर के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि ये बहुत संभलने का समय है। लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का मकसद भी यही है। इसलिए सबका साथ जरूरी है। सब घरों पर रहें, तभी वायरस हारेगा।