फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Live Update Ten News Positive Case Found In Firozabad Total 167

फिरोजाबाद में कोरोना के दस नए केस मिले, पांच गर्भवती महिलाओं में मिला संक्रमण, 167 पहुंची संख्या

Wed, 06 May 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 06 May 2020 12:10 AM IST
सार

41 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं

विज्ञापन
Coronavirus Live Update Ten News Positive Case Found In Firozabad Total 167
कोरोना संक्रमित मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुहाग नगरी में मंगलवार को दस नए केस सामने आए। इनमें पांच गर्भवती महिलाएं हैं और एक व्यक्ति की रिपोर्ट आने से पहले ही मौत हो चुकी है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के 167 केस मिल चुके हैं। इनमें 41 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं तीन की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


मंगलवार को मिले केसों में मसरूरगंज निवासी वृद्ध की कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से पहले ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वृद्ध को डायबिटीज थी। विगत दो मई को परिजन वृद्ध को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे।
विज्ञापन


यहां वृद्ध का कोरोना सैंपल लिया गया लेकिन उसी दिन वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को मृतक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वृद्ध के परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया। इधर, पुरानी मंडी निवासी वृद्ध दंपती भी कोरोना पॉजिटिव आया है। बताया गया है कि वृद्ध की तबियत बिगड़ने पर उसने जलेसर रोड स्थित निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान निजी पैथोलॉजी पर जांच कराने पर दपंती में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, गांधी नगर निवासी सरकारी कर्मचारी के संपर्क में आया पड़ोस का 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित हो गया। युवक को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

कोटला मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय और मोहल्ला राजपूताना निवासी 24 वर्षीय गर्भवती महिला का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है। वह प्रसव से पूर्व अस्पताल में जांच कराने के लिए महिला रोग विशेषज्ञ के पास पहुंची तो दोनों की निजी पैथोलॉजी में रिपोर्ट कराई गई। इसमें दोनो गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। कोशोपुर मठ गांव की 28 वर्षीय गर्भवती का इलाज एक अन्य नर्सिंग होम में चल रहा है।

दो दिन बाद उसके प्रसव की तारीख है। इस पर चिकित्सक ने महिला की कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसायनी के प्रजापति मोहल्ला की एक महिला भी कोरोना संक्रमण का शिकार हुई है। इस महिला का प्रसव 28 अप्रैल को बाईपास रोड स्थित एक हॉस्पिटल में हुआ था। चिकित्सक ने दो मई को छुट्टी करते समय महिला की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

महिला के परिवार के 11 लोगों को अग्रसेन धाम में क्वारंटीन किया गया है। शिकोहाबाद एटा चौराहा निवासी गर्भवती महिला की कोरोना जांच भी पॉजिटिव आई है। महिला का पति एटा जनपद के बीएसए कार्यालय में क्वारंटीन है। महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। प्रेमनगर निवासी एक युवक भी संक्रमित मिला है। वह संक्रमित युवती के संपर्क में आया था।

दो घंटे एंबुलेंस में ही बैठी रही कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराते समय एक गर्भवती को एंबुलेंस में दो घंटे इंतजार करना पड़ा। महिला कुछ देर दर्द से तड़पती रही। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद महिला को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। सीएमएस डॉ. आलोक का कहना है कि हमारे संज्ञान में मामला आया तो तुरंत महिला को एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट करा दिया।

संक्रमित मरीज मिलने के बाद भारौल का रास्ता किया सील  
सिरसागंज क्षेत्र के गांव भारौल में सोमवार शाम कोराना के एक और संक्रमित मरीज मिलने से सनसनी फैल गई। इसका इलाज एक निजी अस्पताल फिरोजाबाद में चल रहा था। चिकित्सक ने मरीज का कोरोना टेस्ट कराया था।

अरांव स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि संक्रमित युवक ने 16 अप्रैल को शिकोहाबाद में एक निजी अस्पताल में दिखाया था। 23 अप्रैल को पुन: इसी अस्पताल में मरीज ने दिखाकर दवा ली थी लेकिन 25 अप्रैल की रात में अचानक तबियत खराब होने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। आराम नहीं मिलने पर फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed