{"_id":"5f1fa17a5abce22e2d6357bd","slug":"coronavirus-latest-update-news-corona-outbreak-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona in Agra: ताजनगरी में फिर से तेज हुआ कोरोना संक्रमण, छह दिन में 138 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Agra: ताजनगरी में फिर से तेज हुआ कोरोना संक्रमण, छह दिन में 138 संक्रमित मिले
Tue, 28 Jul 2020 09:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jul 2020 09:24 AM IST
सार
- सोमवार तक आगरा में कोरोना के 1677 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 1375 ठीक हो गए हैं, जबकि 97 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुलाई के आखिर में ताजनगरी में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार तेज हो गई है। औसतन रोज 23 मरीज मिल रहे हैं। सोमवार के 25 केस मिलाकर पिछले छह दिनों में 138 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले इतने ही दिनों में 95 मरीज मिले थे। तब रोज 14 का औसत था।
विज्ञापन
संक्रमण की रफ्तार 22 जुलाई से तेज हुई। उस दिन 21 केस मिले। 23 को 24 मिले थे, 24 को 20, 25 को 21, 26 को 27 और 27 जुलाई को 25 केस मिले। इससे पहले 16 जुलाई को 15, 17 को 12, 18 को 18, 19 को 15, 20 को 16, 21 को 19 संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन
संबंधित खबर- Corona In Agra: ताजनगरी में 25 नए मरीज मिले, 1677 पर पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा
विज्ञापन
राहत : कोई मरीज वेंटीलेटर पर नहीं
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि कोई मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर पर नहीं है। 17 और डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक 1,375 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 205 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में 1,607 मरीजों के सैंपल टेस्ट हुए हैं। कुल 43,151 लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं।
210 कंटेनमेंट जोन हुए बंद
ताजनगरी में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 305 हो गई है। सोमवार तक 210 कंटेनमेंट जोन बंद हो गए। जबकि 95 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। एक्टिव जोन में लगातार कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
चिंताजनक बात यह है कि चिकित्सक भी कोरोना संक्रमण की चपटे में तेजी से आ रहे हैं। सोमवार को आवास विकास कॉलोनी में 41 साल के और न्यू आगरा में 61 साल के चिकित्सक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
बैंककर्मी निकला संक्रमित, बैंक को किया सील
कस्बा मिढ़ाकुर में स्थित केनरा बैंक की शाखा के एक कर्मचारी की रविवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कर्मचारियों की जांच की। अन्य किसी में संक्रमण के लक्षण नहीं मिले।
इसके बाद पुलिस की टीम ने बैंक को सील कर दिया। इससे सोमवार को यहां कामकाज ठप रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे में स्थित एसबीआई और बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में भी जाकर कर्मचारियों की जांच की।