फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest Update News 1700 Infected Total Corona Outbreak In Agra

Corona In Agra: एक और मरीज की मौत, संक्रमितों का आंकड़ा 1700 के पार

Wed, 29 Jul 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 29 Jul 2020 10:42 AM IST
सार

  • 63 वर्षीय सांस रोगी की मौत, 
  • 24 नए मरीज और मिले
  • 98 मरीज तोड़ चुके हैं दम
  • संक्रमितों का आंकड़ा 1700 पार 

विज्ञापन
Coronavirus Latest Update News 1700 Infected Total Corona Outbreak In Agra
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आगरा में माइथान निवासी 63 वर्षीय सांस रोगी की संक्रमित होने के बाद मंगलवार को मौत हो गई। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया मृतक संख्या 98 हो गई है। मंगलवार को 24 नए मरीज और मिले हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1701 हो गया है। 
विज्ञापन


डीएम ने बताया मृतक व्यक्ति सांस की गंभीर रोग से ग्रस्त था। प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान रोगी ने दम तोड़ा। इनके अलावा छह नए मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज भी हुए हैं। संक्रमित होने के बाद जिले में 1381 मरीज ठीक हो चुके हैं। 222 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सोमवार रात तक 44,823 लोगों के सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। 219 कंटेनमेंट जोन बंद हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Corona in Agra: ताजनगरी में फिर से तेज हुआ कोरोना संक्रमण, छह दिन में 138 संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


ताजनगरी में मार्च से अब तक 307 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें 219 कंटेनमेंट जोन मंगलवार तक बंद हो गए। वहीं 88 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। एक्टिव जोन में लगातार नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।

कर्मयोगी इन्क्लेव में एक ही परिवार के चार सदस्य संक्रमित
कर्मयोगी इन्क्लेव कमला नगर में एक ही परिवार के दो बेटे और उनकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यू आगरा में चिकित्सक के संक्रमित होने के बाद उनकी तीन बेटियां भी संक्रमित हुई हैं। जगनेर में पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है।

कर्मयोगी इन्क्लेव कमला नगर में 28-28 साल के युवक, उनकी 29 साल और 25 साल की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। न्यूआगरा में चिकित्सक की नौ साल, 21 साल और 25 साल की बेटियां भी संक्रमित मिली हैं। घटिया आजम खां में 52 साल के पुरुष, मलपुरा में 50 साल की महिला, नगला पदी में 67 साल के बुजुर्ग, आलोक नगर बिचपुरी में 39 साल का युवक, शक्ति नगर ग्वालियर रोड में 44 साल के पुरुष,  मंगलम इस्टेट दयालबाग में 49 साल के पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।  

जुड़वां भाई और उनकी पत्नी मिलीं पॉजिटिव
देवरी रोड निवासी 24 साल की महिला,फतेहपुर सीकरी में 37 साल की महिला, जगनेर में 45 साल का पुलिसकर्मी, बाह में 24 साल की महिला, शमसाबाद में 33 साल का युवक, गढ़ी ठाकुरदास में 40 साल के युवक, नगला खेर में 50 साल के पुरुष, नगला धनी विजय नगर में 60 साल के बुजुर्ग, पश्चिमपुरी में 25 साल के युवक, जवाहरपुरम शाहगंज में 28 साल के युवक, सैंया में 28 साल के युवक और अकोला में 63 साल के बुजुर्ग में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
 

फतेहाबाद में मिले तीन संक्रमित
सीएचसी फतेहाबाद पर मंगलवार को जांच के दौरान तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें सीएचसी का सफाईकर्मी, एक बैंककर्मी और एक युवक शामिल है। अधीक्षक डॉ. एके सिंह के अनुसार केंद्र पर रैपिड किट से लोगों की जांच की जा रही है। पॉजिटिव मिले सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed