{"_id":"5f27f500048a4a46b3166423","slug":"coronavirus-latest-news-21-new-cases-of-covid-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Mainpuri: नहीं थम रहा संक्रमण का प्रसार, 21 नए मरीज मिले, 767 पर पहुंचा आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Mainpuri: नहीं थम रहा संक्रमण का प्रसार, 21 नए मरीज मिले, 767 पर पहुंचा आंकड़ा
Mon, 03 Aug 2020 04:59 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 03 Aug 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी जिले में कोरोना संक्रमण का प्रसार थम नहीं रहा। सोमवार को 21 कोरोना संक्रमित मिले। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 767 हो गई है। इनमें अब तक 15 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 610 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन
सोमवार को शहर के मोहल्ला राजा का बाग में दो, चौथियाना में एक और गांव लालपुर सगौनी में एक मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया। कस्बा करहल में सात, कुरावली में आठ तथा भोगांव के मोहल्ला पथरिया में एक कोरोना संक्रमित पाया गया।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भेजा। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया है। संक्रमितों के परिजनों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
डॉक्टर अशोक की दूसरी रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव
जिला अस्पताल में कार्यरत हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार 24 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया था। रविवार को उनकी फॉलोअप जांच कराई गई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
सोमवार को फिर डॉक्टर अशोक कुमार का सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा गया है। इसके अतिरिक्त शहर के स्टेशन रोड निवासी एक व्यवसाई की पत्नी की भी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
संबंधित खबर- Corona In Agra: जून के मुकाबले जुलाई में तीन गुना बढ़ा संक्रमण, बरसात से ज्यादा घातक हुआ वायरस