फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus in agra news young man admitted in isolation ward who returned from dubai

Coronavirus: आगरा में दुबई से लौटा युवक भी कोरोना संक्रमित, जिले में अब तक 20 मामले

Sat, 04 Apr 2020 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Apr 2020 12:08 AM IST
सार

आगरा जिले से संबंधित अब तक कोरोना के 22 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर यह आंकड़ा 20 है, क्योंकि शहर के चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है।

विज्ञापन
coronavirus in agra news young man admitted in isolation ward who returned from dubai
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर के जीवनी मंडी क्षेत्र में रहने वाले 35 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक अप्रैल को युवक के नमूने जांच को भेजे गए थे। जिसमें कोरोना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


इसके बाद उसे सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) में भर्ती कराया गया है। युवक 20 मार्च को दुबई से लौटा था। शुक्रवार को सबसे अधिक 228 कोरोना संदिग्ध लोगों के नमूने आगरा से जांच के लिए भेजे गए हैं। अब तक आगरा में इतने अधिक नमूने कभी एकत्रित नहीं हुए।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार सुबह उसके घर पहुंची। उसे मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। युवक के परिजनों के नमूने लिए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक के घर के आसपास मोपिंग कराई है। जिलाधिकारी प्रभू एन सिंह ने कहा, 'जहां से हमें संदिग्ध लोगों की सूचना मिल रही है, उन्हें आइसोलेशन में भर्ती कराया जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा जिले से संबंधित अब तक कोरोना के 22 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि प्रशासनिक स्तर पर यह आंकड़ा 20 है, क्योंकि शहर के चिकित्सक पिता-पुत्र का इलाज गुरुग्राम में चल रहा है। कोरोना संक्रमित सात वो लोग हैं, जो तब्लीगी जमात से लौटकर आए थे। आगरा में 118 जमाती और विदेश से लौटे 336 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। 

घर-अस्पाताल और धार्मिक स्थलों को किया सैनिटाइज

कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम ने मोपिंग और फॉगिंग की। टीम ने शुक्रवार को जीवनीमंडी, साईं की तकिया स्थित अस्पताल, जमातियों के संपर्क में रहे धार्मिक स्थलों की मोपिंग कराई। घरों में शौचालय, फर्श, रसोई, दीवार, कार समेत अन्य सामान को सैनिटाइज किया। 

साईं की तकिया क्षेत्र में स्थिति अस्पताल में बेड, पलंग, फर्नीचर, काउंटर, चिकित्सकीय उपकरण, दरवाजे, रैलिंग, दीवार समेत पूरे अस्पताल परिसर को सैनिटाइज किया गया। अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में नगर निगम ने फॉगिंग कराई। छिड़काव भी कराया गया। टीम ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने और बेवजह किसी सामान को छूने से मना किया है।

युवक को जांच के लिए आगरा भेजा

फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव में 18 मार्च को युवक दुबई से आया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को उसकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद एंबुलेंस से उसे जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन लोगों की भी स्क्रीनिंग की, जिनसे यह युवक मिला था। लोगों ने बताया कि इतने दिनों से यह युवक चुपचाप बैठा रहा और अपने आने की सूचना भी किसी को नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed