{"_id":"5e86d30f8ebc3e76864858ca","slug":"coronavirus-in-agra-five-people-called-for-corona-tests","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus In Agra: पांच जमातियों ने फोन कर कहा, हमारी जांच कराइए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus In Agra: पांच जमातियों ने फोन कर कहा, हमारी जांच कराइए
Fri, 03 Apr 2020 11:39 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Apr 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र की मस्जिदों में ठहरे हुए पांच जमातियों ने कंट्रोल रूम में फोन कर कहा कि उनकी जांच कराई जाए। पुलिस इन्हें नहीं ढूंढ पाई थी। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
इनके अलावा चार और जमातियों को पुलिस ने ढूंढा है। इन्हें क्वारंटीन किया गया है। तीन दिन में कुल 113 मिल चुके हैं। इनमें से 28 दिल्ली के मरकज से लौटे थे। इनमें 19 को बुधवार को ही भर्ती करा दिया गया था।
निजामुद्दीन में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम से लौटे 28 लोगों में छह कोरोना वायरस से संक्रमित है। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार सुबह आगरा प्रशासन को मिली है। अन्य जमातियों की जांच रिपोर्ट शाम तक आ सकती है।

इटावा और एटा से लौटे थे ये जमाती
बृहस्पतिवार को नाई की मंडी में ढूंढे गए दो जमाती दिल्ली के मरकज से नहीं लौटे थे। इटावा, एटा से आए थे। जगदीशपुरा से पांच ने खुद फोन किया। एक को सीकरी से पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य और मिला है।
अब तक मिले 113 में से 78 को दिल्ली रोड स्थित एक रिसोर्ट में रखा गया है, जबकि 35 को एक स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। 35 में 28 दिल्ली मरकज से लौटे हैं और सात वे हैं जो बृहस्पतिवार को मिले।
सीकरी में मस्जिद में छिपा था जमाती
फतेहपुर सीकरी से जो जमाती मिला, वो मस्जिद में छिपा था। पुलिस के साथ पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे वहां से निकालकर कोरोना टेस्ट के लिए एंबुलेंस से आगरा भेजा। सीएचसी प्रभारी डॉ मुकेश चौधरी ने बताया कि जमाती 13 मार्च को विशरापुर राजस्थान से आया था।