{"_id":"5e2c477a8ebc3e7d595ac5ed","slug":"coronavirus-alert-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर ताजनगरी में अलर्ट, एसएन मेडिकल कॉलेज में बना आइसोलेशन वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर ताजनगरी में अलर्ट, एसएन मेडिकल कॉलेज में बना आइसोलेशन वार्ड
Sun, 26 Jan 2020 10:27 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Jan 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
मास्क पहने पर्यटक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
कोरोनावायरस के मुंबई में संदिग्ध मरीज मिलने के बाद आगरा जिले में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड दुरुस्त करने के साथ रैपिड रिस्पांस टीम बना दी है। नोडल प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
चीन में फैले कोरोनावायरस के संदिग्ध मरीज मुंबई में भी चिह्नित किए गए थे। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिक पर्यटन के लिहाज से ताजनगरी भी महत्वपूर्ण है। यहां हर रोज दुनियाभर से हजारों पर्यटक आते हैं। ऐसे में एसएन मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीजों रखे जाएंगे।
जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका चौहान के नेतृत्व में डॉ. आरके अग्निहोत्री को रेपिड रिस्पांस टीम का प्रभारी बनाया गया है। स्वाइन फ्लू वाली प्रोटेक्शन किट का चिकित्सक इस्तेमाल करेंगे

Trending Videos
एसएन में आइसोलेशन वार्ड बना
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि देश में कोरोना वायरस से पीड़ित कोई मरीज अभी सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन तैयारी कर ली हैं। एसएन में आइसोलेशन वार्ड में संभावित मरीज रखे जाएंगे। रेपिड रिस्पांस टीम भी बना दी है।
एसएन में चिकित्सकों के साथ की बैठक
एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में शनिवार को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए चिकित्सकों की संगोष्ठी की, वायरस के बारे में जानकारी दी। संभावित मरीजों के इलाज करने के बारे में भी बताया गया।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके माहेश्वरी ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए चिकित्सकों की टीम को सतर्क कर दिया है। फिलहाल स्वाइन फ्लू वाली किट का चिकित्सक मरीज के इलाज के दौरान इस्तेमाल करेंगे। डॉ. प्रशांत प्रकाश को इसका प्रभारी बना दिया है। आइसोलेशन वार्ड पहले से तैयार है।