फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus agra updates ADG Zone issued instructions to police personnel

खांसी-जुकाम-बुखार हो तो ड्यूटी पर न आएं पुलिसकर्मी, एडीजी जोन ने जारी किए निर्देश

Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
सार

  • एडीजी अजय आनंद ने जोन के आठों जिलों के लिए जारी किए निर्देश
  • आगरा और फिरोजाबाद जिले में पुलिसकर्मी मिल चुके हैं कोरोना  संक्रमित 

विज्ञापन
Coronavirus agra updates ADG Zone issued instructions to police personnel
एडीजी अजय आनंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एडीजी जोन अजय आनंद ने जोन के आठों जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए निर्देश जारी किए हैं कि  किसी की तबीयत खराब हो तो वो ड्यूटी पर न आए। वो सिर्फ अपने रिपोर्टिंग इंचार्ज को फोन करके बता दे कि  वो घर पर ही रहेगा। तबीयत ठीक होने के बाद ही ड्यूटी ज्वॉइन करे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तबीयत खराब का अर्थ कोई गंभीर बीमारी ही नहीं, अगर खांसी-जुकाम-बुखार हो तो भी वो अपने घर पर ही रहे। आगरा जोन के आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस और कासगंज जिलों के पुलिसकर्मियों के लिए ये निर्देश जारी किए गए हैं। फिरोजाबाद में भी पुलिसकर्मी संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वायरस की जद में 'खाकी'

आगरा में दो सिपाही, पुलिस लाइन के दो रसोइये, एक होमगार्ड कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं। सभी कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पुलिसकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करें। गिरफ्तारी के लिए जाने से पहले ही पुलिसकर्मी पीपीई किट धारण करें। हवालात सहित पूरे थाने को रोज सैनिटाइज कराया जाए।

एडीजी जोन ने बताया कि पुलिसकर्मियों की ड्यूटी कोरोना मरीजों को घर से अस्पताल लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ भी लगाई जाती है। वे चौराहों पर चेकिंग भी कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की चपेट में आने की आशंका रहती है। इसे देखते ही एहतियात बेहद जरूरी है।

हॉटस्पॉट में रहने वाले पुलिसकर्मियों की होगी कोरोना जांच

आगरा जिले में 39 हॉटस्पॉट है। इसी तरह जोन के अन्य जिलों में भी हॉटस्पॉट हैं। इन क्षेत्रों में पुलिसकर्मी रहते हैं। वे ड्यूटी पर आ रहे हैं। इन क्षेत्रों में संक्रमण अधिक है। ऐसे में यहां रहने वाले और ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे स्वयं अपनी कोरोना जांच कराएं।

परिजनों से दूरी बनाकर रह रहे अफसर 

सिपाहियों के संक्रमित मिलने के बाद कई पुलिस अफसरों ने परिजनों से दूरी बना ली है। वे घर के अंदर भी अलग कमरे में रह रहे हैं। यहां बच्चों को आने की इजाजत नहीं है। अफसरों के आवास पर सभी पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है। पुलिस लाइन से आने वाले रसोइयों से भी कह दिया गया कि तबीयत खराब हो तो घर पर ही रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed