फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update One More Patient Found Positive

आगरा में चिकित्सक दंपती का बेटा कोरोना संक्रमित, परिजन समेत 25 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 27 Mar 2020 09:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 27 Mar 2020 09:32 AM IST
सार

नौवां - मरीज मिला है शहर में 
सात की हालत ठीक हो चुकी है 
एक युवती एसएन मेडिकल में भर्ती है 
25 लोग भर्ती किए गए युवक के परिजन समेत 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update One More Patient Found Positive
जिला अस्पताल का आइसोलेशन वार्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के चिकित्सक दंपती के 21 साल के बेटे की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसे एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बने आइसोलेशेलन वार्ड में भर्ती कर लिया। इसके संपर्क में आए परिजन समेत 25 लोगों को भी आइसोलेशलन वार्ड में भर्ती किया गया है, इनके नमूने लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


वाटर वर्क्स क्षेत्र में चिकित्सक दंपती अस्पताल भी चलाते हैं। इनका बेटा अमेरिका में स्नातक की पढ़ाई कर रहा है। 20 मार्च को वह दुबई होते हुए आगरा आया था।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद हाथ पर मुहर लगाते हुए क्वारंटीन में रहने को कहा था। बीते दो-तीन दिन पहले इसको जुकाम और तेज बुखार आने पर बुधवार को जिला अस्पताल में इसका नमूना लेकर जांच के लिए किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को भेजे गए नमूने

बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस की जानकारी के बाद सीएमओ और उनकी टीम इनके पिता के अस्पताल पहुंची। यहां से लेकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया।

चिकित्सक दंपती, अस्पताल में भर्ती तीन मरीज और स्टॉफ समेत 25 लोगों को एंबुलेंस में ले जाकर सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके नमूने लेकर जांच को लखनऊ भेजे जाएंगे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल को सैनिटाइज करते हुए बंद करा दिया है। डीएम प्रभु नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोरोना वायरस का एक और मरीज मिला है, परिजन चिकित्सक हैं। अधिकारिक रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। 

कोरोना वायरस के नौ मरीज, सात हुए ठीक
अब शहर में कोरोना वायरस के नौ मरीज मिल चुके हैं, इसमें से सात मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुकी हैं। एक मरीज का इलाज एसएन मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed