{"_id":"5ef9d7a68ebc3e42cb0e1e77","slug":"corona-virus-live-update-five-year-old-child-positive-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पति-पत्नी के बाद मासूम बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव, मैनपुरी में चार नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति-पत्नी के बाद मासूम बच्ची भी कोरोना पॉजिटिव, मैनपुरी में चार नए मरीज मिले
Mon, 29 Jun 2020 05:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 29 Jun 2020 05:33 PM IST
सार
- आइसोलेशन वार्ड में भर्ती
- संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 पहुंची
विज्ञापन
संक्रमित मिलने के बाद पुलिस ने सील किया रास्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार जारी है। सोमवार को पांच साल की बच्ची सहित चार कोविड पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 252 हो गई। अब तक कोरोना से 179 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 66 लोगों का उपचार चल रहा है। सात लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग को कुल 265 रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से चार कोरोना संक्रमित निकले। इनमें कस्बा करहल निवासी दो युवतियां शामिल हैं जो पूर्व में संक्रमित पाए गए अलग-अलग मरीजों के संपर्क में रहीं।
विज्ञापन
जमीन विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, चाचा की हालत गंभीर, प्रधान पक्ष पर आरोप
शहर के मोहल्ला आवास विकास निवासी पति-पत्नी के बाद अब उनकी पांच साल की पुत्री भी कोरोना संक्रमित मिली है। मंछना निवासी एक युवक जो बाहर से आया हुआ था, वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी संक्रमितों के यहां पहुंचकर उन्हें एंबुलेंस से आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा है।

इससे पहले विगत रविवार को शहर में दो युवतियों सहित तीन कोरोना पॉजिटिव मिले थे। कस्बा करहल और भोगांव में भी एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। चार को भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
रविवार को कुल 297 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। जिसमें शहर के आगरा रोड स्थित मोहल्ला महमूद नगर में दिल्ली से आया एक युवक कोरोना संक्रमित निकला। मोहल्ला आवास विकास निवासी एक महिला कोरोना संक्रमित निकली। महिला का पति पहले से ही संक्रमित होने के कारण आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। शहर के मोहल्ला गोपाल नगर निवासी एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई, यह युवती दीवानी मैनपुरी में स्टाफ के रूप में तैनात है।
करहल कस्बा के मोहल्ला सराय भटेला निवासी एक वृद्ध लोहिया हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती है। लखनऊ में ही जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाया गया। भोगांव के मक्खनपुर निवासी एक युवक भी कोरोना संक्रमित पाया गया। करहल निवासी
वृद्ध लखनऊ में ही भर्ती है, जबकि शेष चार को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती हैं।