फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Live Update Firozabad Sdm Shikohabad Found Positive

एसडीएम की लैब रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जसराना में संक्रमित मिलने के बाद गली सील

Fri, 10 Jul 2020 12:34 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Jul 2020 12:34 AM IST
सार

एक वृद्ध भी पाया गया कोरोना संक्रमित, संख्या हुई 552
 

विज्ञापन
Corona Virus Live Update Firozabad Sdm Shikohabad Found Positive
कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जसराना में गली सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लैब रिपोर्ट में भी उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसडीएम शिकोहाबाद की मेडिकल कॉलेज में कराई गई ट्रूनेट मशीन से कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने लैब में जांच के लिए सैंपल भेजा था। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं एक अन्य मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 552 हो गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- शहीद के पिता का छलका दर्दः साजिशन बचा विकास दुबे, यूपी की सत्ता गड़बड़ाती इसलिए शिवराज की गोदी में बैठाया
विज्ञापन
विज्ञापन


विगत तीन जुलाई को एसडीएम की कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। एक सैंपल जांच के लिए लैब में भेजा गया था वहीं, ट्रूनेट मशीन से भी एसडीएम के सैंपल की जांच की गई थी। ट्रूनेट मशीन की रिपोर्ट में एसडीएम कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, किंतु आईसीएमआर की रिपोर्ट में भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं फिरोजाबाद शहर के एक वृद्ध भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वृद्ध की सैफई में कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव आई। वृद्ध सैफई मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती है।

मोहल्ला कूंचा के 100 मीटर के दायरे में नहीं खुलेंगी दुकानें

कस्बा जसराना के मोहल्ला कूंचा निवासी बुजुर्ग के पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्ग के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाने के साथ परिजनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए नगर पंचायत ने पूरे मोहल्ले को सील कर दिया है। वहीं मोहल्ले के सौ मीटर के दायरे में आने वाली दुकानों के खोलने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विगत दिनों नगला कूंचा निवासी बुजुर्ग को पक्षाघात होने पर परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए थे। आगरा में उपचार के दौरान राहत न मिलने पर चिकित्सकों ने वृद्ध का कोरोना टेस्ट कराया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वृद्ध को आगरा में ही आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया। इधर, आगरा प्रशासन की सूचना पर जिला स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया। गुरुवार को मोहल्ला पहुंचे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्ध के संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई। वहीं परिवार के पांच सदस्यों को क्वारंटीन किया। है। 

एसडीएम कुमार चंद्र के निर्देश पर नगर पंचायत द्वारा पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराने के साथ ही मोहल्ले को सील कर लोगों के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। अधिशाषी अभियंता आलोक रंजन ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर मोहल्ले को सील किया गया है। इस दौरान मोहल्ले के सौ मीटर के दायरे में आने वाली दुकानें भी बंद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed