फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus Infected Person Contect Take Ivermectin Now In Up

कामयाबी: संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के लिए रामबाण बनी आइवरमेक्टिन, आगरा से हुई शुरुआत पूरे प्रदेश ने अपनाई

Wed, 12 May 2021 10:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 May 2021 10:03 AM IST
सार

आरआरटी के प्रभारी डॉ. अंशुल पारीक ने कहा मार्च 2020 में जब संक्रमण की शुरुआत हुई तब इससे बचने के लिए कोई दवा नहीं थी। हमारी टीम को संक्रमितों के संपर्क में रहना था।

विज्ञापन
Corona Virus Infected Person Contect Take Ivermectin Now In Up
आइवरमेक्टिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस संक्रमण ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया उससे आगरा की रैपिड रिस्पांस टीम (आरआरटी) बिल्कुल चिंतित नहीं हुई। संक्रमितों को खोज निकलना हो या उनके घर जाकर संपर्क में आए लागों को बचाना। एक छोटी सी गोली आरआरटी के लिए ‘रामबाण’ बन गई। नाम है आइवरमेक्टिन। जो पहले आगरा ने खाई... अब पूरे प्रदेश में खिलाई जा रही है। 

विज्ञापन


आरआरटी के प्रभारी डॉ. अंशुल पारीक ने कहा मार्च 2020 में जब संक्रमण की शुरुआत हुई तब इससे बचने के लिए कोई दवा नहीं थी। हमारी टीम को संक्रमितों के संपर्क में रहना था। मैंने मेडिकल किताबों में कोरोना के बारे में पढ़ा। मुझे पता चला कि ये वायरस गाय-भैंस और अन्य पशुओं में भी पाया जाता है। फिर मेरे एक पशु चिकित्सक दोस्त ने बताया कि ऐसी स्थिति में पशुओं को आइवरमेक्टिन की बड़ी खुराक से ठीक किया जाता है।
विज्ञापन


पहले हमने प्रत्येक 15 दिन पर एक गोली के सेवन शुरू किया। मेरी टीम में 10 सदस्य थे। सभी 15-15 दिन पर इसे खाते थे, प्रयोग सफल रहा। टीम के सदस्य संक्रमितों के संपर्क में आकर भी संक्रमित नहीं हुए। जो संक्रमित हुए उनमें वायरल लोड बहुत कम मिला। फिर इसे स्वास्थ्य और अन्य फ्रंटलाइन कर्मियों पर प्रयोग किया। पिछले 14 महीने में 10 लाख से अधिक लोग इसे खा चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Corona Virus Infected Person Contect Take Ivermectin Now In Up
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोविड प्रोटोकॉल में शामिल
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि हमने इस दवा के बारे में शासन से फीडबैक साझा किया। जिसके बाद आइवरमेक्टिन को प्रदेश में कोविड प्रोटोकॉल में शामिल किया गया। देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य है जिसने सबसे पहले इस दवा का प्रयोग व्यापक रूप में शुरू किया।

अब राष्ट्रीय प्रोटोकॉल में इस दवा को शामिल किया जा चुका है। अमेरिकन मेडिकल जर्नल का हवाला देते हुए डीएम ने बताया कि इसकी रिपोर्ट में दावा किया है कि आइवरमेक्टिन का दुष्प्रभाव नहीं है। 

आरआरटी में इन्होंने किया प्रयोग
डॉ. अंशुल पारीक ने बताया शुरुआत में मैंने खुद आइवरमेक्टिन के डिब्बे खरीदे और अपनी टीम के सदस्यों को 10-10 टेबलेट दीं। डॉ. अरुण दत्त, डॉ. अभिषेक यादव, फार्मासिस्ट अजय शर्मा, दिवाकर, दीपेंद्र कुशवाह ने स्वयं पर प्रयोग किया। परिणाम सुखद रहे तो इसे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अपनाया। 
 

एंटी हैलमेथिक है यह दवा
आइवरमेक्टिन एंटी हैलमैथिक दवा है। मुख्य रूप से इसका प्रयोग कोविड से पहले एलबेंडाजोल के विकल्प के रूप में किया जाता रहा है। ये पेट के कीड़ों को मारती है। इसे कृमिनाशक भी कहते हैं। - डॉ. अरुण दत्त, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल

कोविड में ऐसे करती है काम
- वायरस को शरीर में प्रवेश करने से रोकती है।
- शरीर में मौजूद वायरस को फैलने से रोकती है।
- हल्के संक्रमित मरीजों में लक्षण खत्म करती है।
- अब कोरोना वायरस की उपचार पद्दति में शामिल की गई है।
- 15 दिन में 12 मिलीग्राम दवा वजन अनुसार ले सकते हैं।
- गर्भवती, बच्चों, अत्यधिक गंभीर रोगी के लिए यह दवा नहीं है।
#ladengecoronase: महज 15 दिन में एफमेक ने तैयार किया 350 बेड का प्री-कोविड हॉस्पिटल, पहले दिन तीन मरीज भर्ती

डीएम की चेतावनी का खौफ: रवि हॉस्पिटल पर कार्रवाई के डर से अस्पतालों ने चस्पा की शुल्क सूची, बेड का ब्योरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed