{"_id":"5e93152a8ebc3e76ad649263","slug":"corona-virus-in-village-of-firozabad-district-live-update-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में 18 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, गांव में ताश के पत्तों से हुई कोरोना की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में 18 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, गांव में ताश के पत्तों से हुई कोरोना की शुरुआत
Mon, 13 Apr 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 13 Apr 2020 12:05 AM IST
सार
गांव प्रतापपुर में ताश के पत्तों से हुई कोरोना की शुरुआत
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद शहर में दो और लोग कोराना से संक्रमित मिले हैं। इन दोनों की रिपोर्ट 10 अप्रैल को जांच के लिए गई थी, देर शाम मिली रिपोर्ट में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने दोनों को कोरोना की पुष्टि की है। इसमें 30 वर्षीय एक युवक जमातियों के संपर्क में आया था, इस युवक को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जबकि कन्नौज निवासी 27 वर्षीय एक युवक शहर के मोहल्ले में रह रहा था। वह भी कोराना से संक्रमित मिला। इस युवक को एफएच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कन्नौज से आया युवक जमात से जुड़ा बताया गया है। इस तरह कोराना से संक्रमित मरीजों की संख्या जिले में अब 18 हो गई है।
इससे पहले आगरा में कोरोना संक्रमण का शिकार हुए टूंडला के गांव प्रतापपुर के युवक के संपर्क में आने वाले दो और ग्रामीण कोरोना संक्रमित मिले हैं। रविवार को दोनों की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। यह दोनों लोग संक्रमित युवक के दोस्त हैं। इस युवक के संपर्क में आने वाले चार लोग शनिवार को संक्रमित मिले थे। यह सभी आपस में दोस्त हैं और गांव में एक साथ ताश खेलते थे।

रविवार को दोनों की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य टीमें गांव में दौड़ीं। संक्रमित पाए गए दोनों लोगों के संपर्क में आने वालों की तलाश में स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुट गईं। लगातार कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों से जनपद में सख्ती बरतने की तैयारी शुरू कर दी गई। आगरा से टूंडला के गांव प्रतापपुर में आए संक्रमित युवक से अभी तक छह लोगों में कोरोना संक्रमण हो गया है।
नौ अप्रैल को आगरा के स्वास्थ्य विभाग ने युवक में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि की थी। इसके बाद फिरोजाबाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए 38 लोगों की जांच कराने के लिए सैंपल भेजे थे। शनिवार को 34 लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को प्राप्त हुई थी। इनमें चार लोगों को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। रविवार को आई शेष चार रिपोर्ट में दो लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हो गई है।
सैंपल लेने के बाद यूनिटी हॉस्पिटल में क्वारंटीन किए गए दोनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज में आइसोलेशन में भर्ती कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके दीक्षित ने एसीएमओ को भेजकर तत्काल रूप से कोरोना संक्रमित मिले दोनो मरीजों के संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू करने के आदेश दिए हैं।
गांव प्रतापपुर के 38 लोगों के सैंपल जांच कराने के लिए भेजे गए थे। इनमें शनिवार को चार पॉजिटिव केस मिले थे। रविवार को भी दो और लोगों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हो गई है। यानि कुल छह लोग गांव प्रतापपुर में कोरोना से संक्रमित मिल चुके हैं। डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ

लॉकडाउन को हल्के में लेना लोगों को महंगा पड़ गया
लॉकडाउन को हल्के में लेना गांव प्रतापुर के लोगों को महंगा पड़ गया है। आगरा से संक्रमित होकर आए युवक के संपर्क में आने से छह लोगों में कोरोना फैल गया है।
यहां के लोग लॉकडाउन के आदेश को अनदेखा करके आगरा से आए युवक के साथ ताश खेलने बैठ जाते थे। इसी खेल से कोरोना की शुरुआत ग्राम प्रतापपुर में हो गई। अन्य लोग भी संक्रमण का शिकार तो नहीं, संदेह होने पर टीमें जांच कराने के लिए लोगों की तलाश करने में जुट गई हैं।
गांव प्रतापपुरा में आए कोरोना संक्रमित लोगों में एक को छोड़कर अन्य शेष मरीज ताश के पत्तों के शौकीन हैं। क्षेत्रीय लोग बताते हैं कि आगरा से युवक के आने के बाद से ताश खेलना शुरू हो गया था। जो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वह लोग अन्य से मिले हैं। इसलिए कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या में इजाफा होने से स्वास्थ्य विभाग को माथा पच्ची करनी पड़ रही है।

सैंपल कराने से कर रहे थे इनकार
जिन लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल के लिए ला रही थी। उनमें अधिकांश लोग स्वास्थ्यकर्मियों को भला-बुरा कह रहे थे। दम भर रहे थे कि हमें कोरोना नहीं है। जबरदस्ती ले जाया जा रहा है। किंतु विभागीय लोग सैंपल कराने के लिए डट गए। इसके बाद सैंपल के लिए फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज लाया गया। जांच में छह लोग कोरोना सें संक्रमित मिल गए हैं।
लॉकडाउन का पालन है आवश्यक
गांव प्रतापपुर उन लोगों के लिए उदाहरण बन गया है, जो लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। या फिर लॉकडाउन की अवधि में दूसरे शहरों से आए हैं और पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं।
छह रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीण पछतावा करते रहे कि युवक आगरा से न आया होता। या फिर जो लोग घर से न निकले होते तो शायद कोरोना का संक्रमण न फैला होता। गांव में लोग लॉकडाउन का जितना उल्लंघन कर रहे थे, छह केस पॅाजिटिव रहने के बाद उतना ही सख्ती के बीच रहना पड़ रहा है।

सुहागनगरी में यूं आया कोरोना वायरस
- 21 मार्च को दिल्ली तब्लीगी जमात से जुडे़ बिहार निवासी सात जमाती फिरोजाबाद आए।
- 21 मार्च से 24 मार्च तक शीशग्रान स्थित मस्जिद में रूके और 17 लोगों के संपर्क में रहे।
- 25 मार्च से 31 मार्च तक गालिब नगर स्थित मोती मस्जिद में रुके और सात लोगों के संपर्क में आए।
- 31 मार्च को दुर्गेश नगर स्थित सलमान फारूखी मस्जिद में आए, यहां से पुलिस ने पकड़े।
- 31 मार्च की रात को शिकोहाबाद स्थित आइशोलेशन वार्ड में क्वारंटीन किए गए।
- तीन अप्रैल को जांच में सात में से चार जमातियों की रिपोर्ट प़ॉजिटिव मिली।
- इनके संपर्क में चिह्नित किए गए 28 लोगों के अतिक्ति सौ से डेढ़ सौ अन्य लोग रहे।
- सात अप्रैल को जमातियों के संपर्क वाले तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।
- 25 फरवरी को नई दिल्ली से आया जमातियों का जत्था यहां शीशग्रान में रह रहा था, इनमें से दो पॉजिटिव मिले।
- नौ अप्रैल को टूंडला के गांव प्रतापपुर निवासी युवक आगरा में एक हॉस्पिटल में काम करने के दौरान कोराना संक्रमित मिला।
- आगरा में संक्रमित हुआ टूंडला का युवक दो अप्रैल को आगरा से अपने गांव प्रतापपुर आया था और छह अप्रैल तक रहा।
- संक्रमित युवक मिले युवक के संपर्क में आए लोगों की जांच कराई गई तो परिवार का एक सदस्य और गांव के तीन लोगों में 11 अप्रैल को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
- 12 अप्रैल को युवक के संपर्क में आने वाले प्रतापपुर निवासी दो अन्य युवकों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।