{"_id":"61cf02bf35a57d13e6672f05","slug":"corona-virus-in-mathura-today-seven-new-positive-case-found-on-friday-total-active-26-patients-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में कोरोना वायरस: साल के आखिरी दिन आए इतने मरीज, संक्रमण मिलने के बाद बनाए कंटेंनमेंट जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में कोरोना वायरस: साल के आखिरी दिन आए इतने मरीज, संक्रमण मिलने के बाद बनाए कंटेंनमेंट जोन
Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:09 AM IST
सार
मथुरा में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन नई साल मनाने वालों की संख्या में कोई कमी नहीं है। वृंदावन के सभी होटल और गेस्ट हाउस फुल हैं।
विज्ञापन
मथुरा में कोरोना वायरस फाइल तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वर्ष के अंतिम दिन कोरोना के बीते छ माह के सर्वाधिक केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। शुक्रवार को सात पॉजटिव केस सामने आए हैं। इससे बीते 6 माह का रिकॉर्ड भी टूटा है। वहीं, वृंदावन में भी लगातार पॉजिटिव केस आने के बाद लोगों में भय का वातावरण है।
जनपद में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला बीते माह से लगातार जारी है। शुक्रवार को नए सात केस मिले हैं। इनमें महाराष्ट्र सेमथुरा घूमने आए 39 वर्षीय पुरुष और 38 वर्षीय महिला संक्रमित मिली हैं। वहीं पंजाब से आये 24 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय पुरुष, 37 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वृंदावन के चैतन्य विहार निवासी 40 वर्षीय पुरुष और 28 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को सात पॉजिटिव केस मिलने के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 25 हो गई है। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने यहां आने वाले लोगों के साथ स्थानीय लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।
बाहर से घूमने आ रहे लोग फैला रहे कोरोना
नववर्ष मनाने को मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन आदि धार्मिक स्थलों में आने वाले लोगों की भीड़ इस महामारी को फिर से हवा दे रही है। इससे जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि भीड़ भरे इलाकों और देशी-विदेशी लोगों के रैंडम सैंपल की संख्या बढ़ायी जा रही है। शुक्रवार को चार हजार से अधिक लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन
संक्रमण मिलने के बाद बनाए कंटेंनमेंट जोन
मथुरा जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। कोरोना संक्रमितों के आवासीय क्षेत्रों को प्रतिबंधित किया है। इनमें कोतवाली क्षेत्र में 14, वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में 5 और सदर क्षेत्र में 1 इलाका शामिल किया गया है। नगर मजिस्ट्रेट ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भैंस बहोरा, कोतवाली रोड, रतन कुंड, राधापुरम एस्टेट, डैंपियर अशोका टावर, महोली की पौर, लक्ष्मीनगर, प्रकाश नगर को शामिल किया गया है। वहीं वृंदावन में एमवीटी गेस्टहाउस और सदर क्षेत्र में एमएच के मकान वाली गली को बैरिकेडिंग कराकर सील्ड क्षेत्र घोषित किये हैं।
ये भी पढ़ें...
एटा जेल में फैला कोरोना संक्रमण: पांच और बंदी सहित होमगार्ड भी पॉजिटिव, सात हुई सक्रिय मरीजों की संख्या