फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Today Record 652 Covid Patients Found In City

आगरा में बेकाबू कोरोना वायरस: 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड पॉजिटिव, दो हजार पार हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 12 Jan 2022 02:48 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 Jan 2022 02:48 PM IST
सार

ताजनगरी में संक्रमण ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। तीसरी लहर में एक तरफ सामुदायिक संक्रमण का खतरा है, तो दूसरी तरफ लापरवाही भारी पड़ रही है। बुधवार को 24 घंटे में रिकॉर्ड 652 नए संक्रमित मिले हैं। अब हर दो मिनट में एक नया मरीज मिल रहा है। जिले में कोरोना सक्रिय मरीजों का आंकड़ा दो हजार के करीब है।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Today Record 652 Covid Patients Found In City
कोरोना वासरस: टेस्ट सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना की तीसरी लहर में एक तरफ मरीज बढ़ रहे हैं, दूसरी तरफ जांचें घट रही हैं। ऐसे में एक से दूसरे व्यक्ति में व्यापक रूप से संक्रमण फैलाव हो सकता है। इधर, संक्रमण से बचाव के इंतजाम सियासी माहौल में गुम हैं। कागजों में संक्रमण की रोकथाम हो रही है, जबकि संक्र मण की रफ्तार 24 घंटे में तीन गुना बढ़ गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 24 घंटे में 3921 लोगों की जांच की गई। जिनमें 652 संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 2096 पहुंच गया है। कुल संक्रमितों की संख्या अब 28 हजार के करीब है। मंगलवार को 4848 लोगों की जांच हुई थी और 277 मरीज मिले थे। पिछले 24 घंटे में ही कोरोना जांचों में 927 नमूनों की कमी आई है और 375 नए संक्रमित बढ़ गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी लहर जैसे बन रहे हालात
अप्रैल 2021 में ताजनगरी में संक्रमण की दूसरी लहर आई थी। ऑक्सीजन, अस्पतालों में बेड, दवाओं को लेकर हाहाकार मचा था। दो साल के कोरोना काल में 31 अप्रैल को जिले में एक दिन में सबसे ज्यादा 793 संक्रमित मरीज मिले थे। 29 अप्रैल को 722 मरीज मिले थे। जिसके करीब नौ महीने बाद 12 जनवरी 22 को शहर में 652 संक्रमित मिले हैं। यह एक दिन में संक्रमितों का तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है।
विज्ञापन


खांसी, जुकाम का शिकार
शहर में हर कोई खांसी, जुकाम का शिकार है। कोरोना में भी ऐसे ही लक्षण होते हैं। परंतु आबादी के अनुपात में जांचें नहीं होने से हालात बिगड़ रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि जनवरी के अंत तक संक्रमण का चरम खत्म हो जाएगा। डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि दूसरी लहर जैसे हालात नहीं बनेंगे। संक्रमण घातक नहीं है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि जिन्हें लक्षण दिख रहे हैं वो स्वयं जांच करा सकते हैं। निजी लैब पर भी कोरोना जांच की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed