{"_id":"5ee368b18ebc3e4311719487","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4457693172","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल की रिश्तेदार संक्रमित मिलने पर पुलिस लाइन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल की रिश्तेदार संक्रमित मिलने पर पुलिस लाइन सील
विज्ञापन
12एमएनपी-05-महिला कांस्टेबल के साथ रह रही युवती के संक्रमित होने के बाद बंद एसपीओ कार्यालय
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। एसपीओ कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल के साथ पुलिस लाइन में रह रही उसकी रिश्तेदार युवती कोरोना संक्रमित निकली है। कोरोना संक्रमित युवती को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। वहीं एसपीओ कार्यालय और पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है।
एसपीओ कार्यालय में तैनात महिला कांस्टेबल की रिश्तेदार पिछले कुछ दिनों से पुलिस लाइन में कांस्टेबल के आवास पर रह रही है। बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना संक्रमित निकली। एसपी के निर्देश पर युवती को आइसोलेशन वार्ड भेजा गया है। वहीं एसपीओ कार्यालय को सील कराते हुए महिला कांस्टेबल और संक्रमित युवती के संपर्क में आने वालों के सैंपल जांच के लिए भेज गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से एसपीओ कार्यालय और पुलिस लाइन को सील कर दिया गया है। 72 घंटे तक सभी को अंदर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन के मुख्य गेट पर ही पुलिस तैनात कर दी गई है।
नगला पाई और नगला मूले में भी मिले संक्रमित
शहर के मोहल्ला नगला मूले में एक युवक कोरोना संक्रमित निकला है। यह युवक हाल ही में दिल्ली से आया था। वहीं नगला पाई निवासी एक युवती भी कोरोना संक्रमित निकली है। यह युवती एटा से आई थी। इन दोनों इलाकों में भी संक्रमित के घरों को जाने वाली गलियों को सील कर दिया गया है। लोगों को घरों के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।