फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

मास्क लगाकर दे सकते हैं कोरोना को मात

Mon, 08 Jun 2020 08:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
08एमएनपी-34-भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड से ठीक होने के बाद युवक को प्रमाण पत्र देकर भेजते चिकित्सक - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा 84 पर पहुंच गए है। ऐसे में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सावधानी से ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है। लोगों को सिर्फ पांच बातों का ध्यान रखना है। पहला जितना संभव हो घर में ही रहें। घर से बाहर निकलें तो मास्क लगाएं। सामाजिक दूरी का पालन करें। हाथों को समय-समय पर अच्छी तरह से धोएं। लक्षण महसूस होने पर तत्कल जांच कराएं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन के निर्देश हैं कि घर से बाहर जरूरत होने पर ही निकलें। घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें। हम सभी को प्रशासन के इन निर्देशों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन

नाजर सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल रोशिंगपुर
कोरोना वायरस विश्व पर बड़ा संकट है। इसको अकेले नहीं हराया जा सकता। इसलिए हम सभी की जिम्मेदारी है कि कोरोना को हराने के लिए चल रही लड़ाई में हम सभी अपना सहयोग दें। घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रघुराज सिंह, पाल प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल धौरासी
कोरोना संकट दिनों दिन बढ़ रहा है। इसके लिए कहीं न कहीं हम लोगों से गलती हो रही है। बाहर से आने वाले लोग बिना जांच के घर न जाएं। घर से बाहर निकलने वाले लोग हर हाल में मास्क का प्रयोग करें
सुरेश सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी
कोविड-19 से लगातार लोग संक्रमित हो रहे हैं। कोविड-19 को हराने के लिए जागरूकता की जरूरत है। हम मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग कर कोविड-19 को हराने में सफल होंगे। हम सभी को प्रशासन के आदेशों का पालन करना होगा।

विवेक कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय हाईस्कूल परोंखा
कोरोना देश के लिए एक बड़ा संकट है। इसे मात देने के लिए हम सभी को बचाव के संसाधन अपनाने होंगे। मास्क और हाथ धोकर हम अपने देश से कोरोना को मात दे सकते हैं।
मयंक यादव, प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज नौनेर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed