फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

जिले में चार कोरोना संक्रमित और मिले

Thu, 04 Jun 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
04एमएनपी-16-भोगांव स्थित क्वारंटीन सेंटर का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/भोगांव। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बुधवार की रात आई रिपोर्ट में भैंसरोली निवासी तीन और हिमायुंपुर निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 58 हो गई। 27 संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। जबकि एक महिला को सैफई में उपचार दिया जा रहा है। 26 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। तीन की जनपद में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

भोगांव क्षेत्र के गांव भैंसरोली में अहमदाबाद से आए प्रवासी मजदूरों ने कोरोना संक्रमण को बढ़ा दिया है। भैंसरोली निवासी तीन युवकों के सैंपल एक जून को जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। इन तीनों के सैंपल की रिपोर्ट बुधवार की रात प्राप्त हुई। रिपोर्ट में तीनों पॉजिटिव निकले। भैंसरोली निवासी युवक सफाई का कार्य करते हैं। वह गांव हिमायुंपुर में सफाई करने के लिए गए थे। इसके कारण भैंसरोली के युवकों के संपर्क में आने वाले हिमायुंपुर के युवक का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। उसका सैंपल भी पॉजिटिव निकला है। बृहस्पतिवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन चारों को आइसोलेशन वार्ड भेजा। इसके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 27 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed