फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

दिल्ली और अतरौली से लौटे दो लोग निकले कोरोना संक्रमित

Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
31एमएनपी-39-मोहल्ला अमर नगर की बंद गली - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को दिल्ली और अलीगढ़ के अतरौली से आए युवक कोरोना संक्रमित निकले। दोनों को आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है। 14 कोरोना संक्रमितों को आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जा रहा है। 24 संक्रमितों को ठीक करने में स्वास्थ्य विभाग ने सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

कस्बा भोगांव के मोहल्ला गड्ढा निवासी एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ गुडगांव में काम करता था। 24 मई को वह गुडगांव से अलीगढ़ के अतरौली में वह अपने बेटे के साथ पहुंचा। यहां से 26 मई को दोनों गांव पहुंचने से पहले क्वारंटीन हाउस भोगांव गए। यहां उन्हें अगले दिन जांच के लिए आने को कहा गया। 27 मई को पिता पुत्र क्वारंटीन हाउस भोगांव पहुंचे। यहां से उनका सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए थे। दोनों 27 मई से ही क्वारंटीन हाउस में थे। रविवार को आई रिपोर्ट में पिता पॉजिटिव निकला। वहीं थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गोदाईपुर निवासी तीन प्रवासी दिल्ली से 27 मई को गांव पहुंचे थे। रात भर गांव रुकने के बाद सुबह तीनों को ग्रामीणों ने क्वारंटीन हाउस भेजा था। 28 मई को उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। रविवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार की सुबह क्वारंटीन हाउस से दिल्ली और अतरौली से आए दोनों संक्रमितों को आइसोलेशन लेवल एक वार्ड भिजवा दिया।
विज्ञापन

35 के सैंपल जांच के लिए भेजे
भोगांव। बाहर से आने वाले लोगों की स्वास्थ्य विभाग लगातार जांच करा रहा है। रविवार को क्वारंटीन हाउस पहुंचे 35 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। इन सभी को क्वारंटीन हाउस में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
भोगांव। क्वारंटीन हाउस में रविवार को नोडल अधिकारी अशोक कुमार व सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मेडिकल टीम को पूरी तरह सतर्क रहने की हिदायत दी। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सीएम यादव, डॉ. राजीव राय पूरे दिन क्वारंटीन हाउस पर मौजूद रहे। बताया गया कि लखनऊ से कोई बड़ा अधिकारी यहां पहुंचने वाला है।

छाछा में 500 की कराई स्क्रीनिंग
क्षेत्र के कस्बा छाछा में एक दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पाया गया था। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर 500 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की। लोगों को बीमारियों की शिकायत पर दवा भी वितरित की गई है। इस दौरान डॉ. मनोज पाठक, डॉ. ललित पांडेय, डॉ. रूबी सागर, विनय पांडेय, गोपाल गुप्ता, कुंवरसेन आदि मौजूद रहे।
40 कोरोना संक्रमित जिले में पाए गए हैं अबतक
29 कोरोना संक्रमित बाहर से आने वाले
24 कोरोना संक्रमित उपचार के बाद हुए ठीक
14 कोरोना संक्रमितों का चल रहा है इलाज
02 कोरोना संक्रमितों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed