{"_id":"5ea98f798ebc3e903336f669","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr439716399","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमित सात लोग हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमित सात लोग हुए ठीक
विज्ञापन
29एमएनपी-10-भोगांव से आगरा के लिए रवाना होते कोरोना से ठीक हुए लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। आगरा से 12 अप्रैल को मैनपुरी भेजे गए सात कोरोना संक्रमितों की तीसरी और चौथी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें ठीक मानते हुए आइसोलेशन लेविल एक वार्ड से बुधवार को छुट्टी दे दी। उन्हें आगरा क्वारंटीन हाउस भेजा गया है।
आगरा में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण 12 अप्रैल को आगरा से 10 कोरोना संक्रमितों को मैनपुरी भेजा गया था। इनमें से तीन को हालत बिगड़ने के बाद वापस आगरा रेफर कर दिया गया था। शेष सात सीएचसी भोगांव स्थित आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में भर्ती थे। मंगलवार की रात उनकी चौथी रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके बाद बुधवार को सभी सात लोगों को सीएचसी भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस से छुट्टी दे दी गई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित भारती ने बताया कि आइसोलेशन लेवल एक वार्ड से भर्ती आगरा के साथ लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। उन्हें क्वारंटीन के लिए आगरा भेजा गया है।
अभी 14 लोग हैं भर्ती
वर्तमान में आइसोलेशन लेवल एक अस्पताल में 14 लोग भर्ती हैं। इनमें मैनपुरी के पांच और आगरा के द्वितीय चरण में भेजे गए नौ लोग शामिल हैं। अभी तक आइसोलेशन वार्ड से 10 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें तीन जमाती व सात आगरा के लोग हैं।
विज्ञापन
गुलाब देकर किया विदा
कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद सभी सात लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुलाब का फूल देकर आगरा के लिए विदा किया। इस अवसर पर डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। वहीं ठीक हुए लोगों ने भी हाथ जोड़कर डॉक्टरों का अभिवादन किया।