{"_id":"5e9dd26b8ebc3ed595185364","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4385784107","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस से जाना जनपद का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस से जाना जनपद का हाल
विज्ञापन
20एमएनपी-21-कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते जिलाधिकारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना वायरस को लेकर संदिग्धों की जांच लगातार जारी है। सोमवार को जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कई क्षेत्रों में जांच कार्य जारी रखा। कुछ लोगों को क्वारंटीन किया गया है तो कुछ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। प्रमुख सचिव ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के निर्देश पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय की देखरेख में करहल, कुरावली, भोगांव आदि क्षेत्रों में लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। इसके अतिरिक्त सीएमओ ने कोरोना वायरस की जांच में लगे लोगों के साथ अपने कार्यालय में विशेष बैठक भी की। बैठक के दौरान जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने का निर्देश दिया गया। दोपहर बाद प्रमुख सचिव ने जिले के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस की और जनपद में कोरोना वायरस की स्थिति का हाल जाना। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिया कि जिला प्रशासन प्रत्येक तरह से इस महामारी से निटपने को तैयार रहे। किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
दंपती को क्वारंटीन हाउस भेजा
आलीपुर खेड़ा। श्री पारस हॉस्पिटल आगरा से दवा लेकर लौटे कस्बा निवासी एक दंपती को स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन के लिए भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस भेजा है। कस्बा निवासी दंपती ने स्वयं स्वास्थ्य विभाग को फोन पर जानकरी दी कि वह 17 मार्च को आगरा से दवा लेकर लौटा है। जानकारी पाकर डॉ. पंकज पाठक, डॉ. ललित पांडेय, शैलेष त्रिपाठी अपनी टीम के साथ कस्बा पहुंचे और दंपती की स्क्रीनिंग कराने के बाद क्वारंटीन हाउस भेज दिया गया।
विज्ञापन
देवगंज में 22 लोगों की की गई स्क्रीनिंग
बिछवां। विकासखंड सुल्तानगंज के गांव देवगंज में कुछ लोग पंजाब और फिरोजाबाद से पहुंचे। जानकारी होते ही सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। गांव में 22 लोगों की स्क्रीनिंग कराई गई। डॉ. जेपी वर्मा ने सभी को होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं।
होम क्वारंटीन 11 लोगों के घर नोटिस चस्पा
भोगांव। नगर के 11 लोगों को भोगांव स्थित क्वारंटीन हाउस में रखा गया था। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर सोमवार को उन्हें होम क्वारंटीन करते हुए घर भेज दिया। वहीं पुलिस ने उनके आवासों पर होम क्वारंटीन का नोटिस भी चस्पा किया है।