{"_id":"5e8dfa218ebc3e78b032c181","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr437091675","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे
विज्ञापन
08एमएनपी-10-डॉ. एके पांडेय सीएमओ
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर जिले में संदिग्धों की जांच और उनके उपचार की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन अलर्ट है। कोरोना वायरस के तहत पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश जारी है। बुधवार को तीन और लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
जिले में शामली से आने वाले तीन जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला प्रशासन इनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच करा रहा है। इसी क्रम में क्वारंटीन वार्ड में रखे गए तीन लोगों के सैंपल बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे। इनकी रिपोर्ट अगले तीन दिन में आने की संभावना है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय का कहना है कि पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को क्वारंटीन किया जा रहा है जिनमें जरा भी लक्षण दिखते हैं, उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि पॉजिटिव निकले लोगों के संपर्क में जो भी लोग रहे हों वे खुद ही स्वास्थ्य विभाग को अपनी जानकारी दें। मरकज से लौटने वाले लोग भी स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दें, जिससे कि समय रहते उनकी जांच कराई जा सके।
40 की रिपोर्ट आना बाकी
जिले से सैफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को 25, मंगलवार को 12 और बुधवार को तीन सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिला प्रशासन को अभी तक इनकी जांच रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। इन सभी 40 की रिपोर्ट को लेकर विभाग व प्रशासन चिंतित है। रविवार को जिन नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे, उनकी रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। उनमें कोरोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
विज्ञापन
जो भी संदिग्ध दिखता है उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। लोग घबराएं नहीं। अपने घरों पर रहें। जरा भी दिक्कत होने पर सूचना दें। शासन के लॉकडाउन का पालन करें। स्वास्थ्य विभाग अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है, वे भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
डॉ. एके पांडेय सीएमओ