{"_id":"5e876a4d8ebc3e78c10f1904","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr4365715157","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर कर करें प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सैनिटाइजर कर करें प्रयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोरोना को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार क्या करना चाहिए और क्या नहीं। ऐसे ही कुछ लोगों के सवालों के जवाब अमर उजाला के माध्यम से जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक दुबे ने दिए।
सवाल: कोरोना से बचाव के लिए लगाए जाने वाले मास्क का कितनी देर तक उपयोग कर सकते हैं।
मोनू यादव, गणेशपुर।
जवाब: डिस्पोजल मास्क का उपयोग केवल आठ घंटे तक किया जा सकता है। वहीं जो मास्क वॉशेबल हैं, उन्हें भी हर हाल में आठ घंटे में धो लेना चाहिए।
सवाल: क्या आवश्यक है कि स्वस्थ व्यक्ति भी मास्क का उपयोग करें।
रामसिंह, राजीव गांधी नगर।
जवाब: घर में रहते हुए मास्क लगाने की कोई आवश्यकता नहीं है लेकिन कहीं बाहर जाने या लोगों के बीच अगर हैं तो मास्क का उपयोग करना बेहतर होगा।
सवाल: बाजार में अब सैनिटाइजर नहीं मिल रहे हैं, ऐसे में हाथ साफ रखने के लिए क्या करें।
अखिलेश कुमार, जेल तिराहा।
जवाब: सैनिटाइजर भी हाथों को साफ करने का काम करता है। अगर वह नहीं है तो पानी और साबुन से 20 सेकेंड तक हाथ धोकर उन्हें साफ रखा जा सकता है।
सवाल: अगर किसी को सर्दी और जुकाम है तो क्या उसे कोरोना हो सकता है।
हृदेश प्रताप, संसारपुर।
जवाब: ये जरूरी नहीं है कि अगर किसी को सर्दी जुकाम है तो वह कोरोना से संक्रमित है। फिर भी बचाव के लिए अगर घर में कोई पीड़ित है तो उसे घर में ही आइसोलेशन में रखें। अधिक परेशानी हो रही है तो जिला अस्पताल संपर्क कर सकते हैं।