{"_id":"5e7e1edb8ebc3e78ae1ff0d7","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr435571448","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदता मौसम आपको कर सकता है बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदता मौसम आपको कर सकता है बीमार
विज्ञापन
27एमएनपी-18-बेवजह घूमने वाले युवकों को पीटती पुलिस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बदलते मौसम में बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं, लेकिन अगर थोड़ी सतर्कता बरती जाए तो इससे बचा जा सकता है। लॉकडाउन के समय में लोगों को उपचार के लिए भी परेशान होना पड़ सकता है।
एक तरफ कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रयास चल रहे हैं तो वहीं अब बदलते मौसम ने भी चिंता बढ़ा दी है। तेज धूप के बाद अचानक हुई बारिश से मौसम में ठंडक आ गई है। इससे बीमारियां भी पैर पसारने लगेंगी। चिकित्सक बताते हैं कि इस मौसम में सबसे अधिक श्वसन तंत्र संबंधी रोग होते हैं। ऐसे में गले में खराश, गला पकना, जुकाम, बुखार आदि हो सकता है। अब तक जिला अस्पताल में सैकड़ों मरीजों को रोजाना उपचार दिया जाता था लेकिन अब कोरोना वायरस के चलते आपीडी बंद है तो हल्की सी भी बीमारी भी आपको मुसीबत में डाल सकती है। ऐसे में बचाव के लिए सावधानी ही एकमात्र उपाय है।
ये बरतें सावधानी
जिला चिकित्सालय के डॉ. अभिषेक दुबे बताते हैं कि अगर थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो मौसम से फैलने वाले रोगों से बचा जा सकता है। इसके लिए ताजा भोजन करने के साथ ही, हल्का गर्म पानी पीएं। अगर इसके बाद भी परेशानी बढ़ती है नजदीकी चिकित्सक से सलाह लें।