{"_id":"5e7e1ee08ebc3e72b85c2505","slug":"corona-viriues-mainpuri-news-agr435566185","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल ही सैकड़ो किमी चलकर घरों को पहुंच रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल ही सैकड़ो किमी चलकर घरों को पहुंच रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। लॉक डाउन के कारण महानगरों में फंसे लोग सैकड़ों किलोमीटर पैदल ही यात्रा कर रहे हैं। भूखे प्यासे राहगीरों की मदद के लिए शुक्रवार को जिला प्रशासन और समाजसेवी आगे आए। समाजसेवी और जिला प्रशासन ने लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। इसके बाद परिवहन विभाग की ओर से वाहन उपलब्ध कराकर पैदल यात्रियों को गतंव्य के लिए रवाना किया गया।
शुक्रवार को महानगरों से सैकड़ों की संख्या में लोग जिले में पहुंचे। सभी यात्रियों को बस से यात्री कर अधिकारी कौशलेंद्र प्रताप ने जनपद की सीमा तक पहुंचाया। पिछले तीन से चार दिनों से पैदल चल रहे इन लोगों के पास खाने-पीने का सामान तक नहीं था। इस पर जिले के लोगों ने उन्हें बिस्किट, नमकीन, खाने के पैकिट भी उपलब्ध कराए।
भोगांव में समाजसेवियों ने की यात्रियों की मदद
भोगांव। नगर में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पानीपत, नोएडा आदि शहरों से पैदल आ रहे 165 लोगों को प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह ने रोककर बस स्टैंड चौराहे पर एकत्रित किया और उचित दूरी बनाकर बैठाया। प्रभारी निरीक्षक ने नगर के समाजसेवी रवनीश दुबे, सुरजीत सिंह, दिनेश गुप्ता आदि लोगों ने भोजन पानी की व्यवस्था कराई तथा उनके जाने के लिए वाहन व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
दिल्ली में मजदूरी करता था, लॉकडाडन के कारण काम बंद हो गया। फिरोजाबाद से कोई वाहन नहीं मिला पैदल ही चला आ रहा हूं।
सीटू, निवासी रकरी भोगांव
दिल्ली में परिवार के साथ रहकर एक कारखाने में काम करता था। कारखाना बंद हो गया तो मुझे भी निकाल दिया गया। फिरोजबाद तक डीसीएम में आया, वहां से कोई वाहन नहीं मिला। पैदल ही यात्रा करनी पड़ रही है।
विजय कुमार, रकरी भोगांव
गुड़गांव में नौकरी करता था, तीन दिन से पैदल चल रहा हूं। अब चला नहीं जा रहा है। औरैया पहुंचना है। लॉकडाउन के कारण वाहन नहीं मिल रहे हैं। अब बस से किशनी तक भेजने की बात की गई है।
पवन कुमार, निवासी औरैया
नोएडा में काम करता था, फैक्ट्री बंद हो गई तो वहां से बाहर कर दिया गया। रास्ते में कोई वाहन नहीं मिला। तीन दिन से पैदल ही चल रहा हूं। अभी भी घर 36 किलोमीटर दूर है। यहां अधिकारियों ने रोक लिया है। बस से भेजने का आश्वासन दिया है।
इंद्रजीत सिंह, सौरिख कन्नौज
महानगरों से आने वाले लोगों को सुबह चार बजे से ही बसों से उनके गंतव्य तक भेजा जा रहा है। जो बाहरी जनपद के लोग हैं उन्हें जनपद की सीमा तक पहुंचाया जा रहा है।
कौशलेंद्र प्रताप, यात्रीकर अधिकारी