फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

विदेश से लौटे लोगों को करहल गेस्ट हाउस में रखेगा प्रशासन

Tue, 17 Mar 2020 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
17एमएनपी-14-कलक्ट्रेट सभागार को सेनेटाइज करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ती जा रही है। जिले के मुख्य विकास अधिकारी और कोरोना बचाव के नोडल अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने मंगलवार को अधिकारियों और मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में सीडीओ ने कहा कि 15 फरवरी 2020 के बाद चीन, इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, रिपब्लिक ऑफ कोरिया और ईरान की यात्रा कर लौटे लोगों को चिह्नित कर करहल स्थित गेस्ट हाउस में रखा जाएगा। यहां 14 दिनों तक उनकी निगरानी की जाएगी। डायबिटीज और टीबी के मरीजों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति विगत 14 दिनों में विदेश से लौटा है तो उसे अपने घर पर ही 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति जिनमें खांसी, जुकाम, बुखार के लक्षण हैं उन्हें जिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में उपचार दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे लोगों को भीड़ के बीच न जाने और एक दूसरे को न छूने के लिए जागरूक करें। बातचीत के दौरान भी लोग कम से कम एक मीटर की दूरी बनाए रहें। डीपीआरओ को निर्देशित किया गांवों में साफ-सफाई के साथ ही जागरूक के लिए बोर्ड लगवाए जाएं। बैठक में सीएमओ डॉ. एके पांडेय, आईएमए के पदाधिकारी डॉ. आरएस यादव, डॉ. उत्तम सिंह यादव, डॉ. पीके पाठक समेत अन्य चिकित्सक व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कर सकते हैं संपर्क
मुख्य विकास अधिकारी नगेंद्र शर्मा ने बताया कि कोरोना से संबंधित किसी भी जानकारी और सूचना के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 05672-240251, राज्य स्तर पर टोल फ्री नंबर 1800-180-5145 और भारत सरकार के हेल्पलाइन नंबर 91-11-23978046 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed