फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

रानीपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम से मारपीट और अभद्रता

Fri, 27 Mar 2020 09:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
7एमएनपी-20-बेवजह घूमने वाले युवक को पीटती पुलिस - फोटो : MAINPURI
करहल (मैनपुरी)। करहल थाना क्षेत्र के गांव रानीपुर में तीन लोगों के गुजरात से आने की सूचना पर शुक्रवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच करने पहुंची। जांच कराने से इंकार करते हुए उक्त लोगों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। एक महिला सदस्य के साथ अभद्रता भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा और महामारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि गुजरात में काम करने वाले तीन युवक रवी, बबलेश और हरी सिंह बृहस्पतिवार की शाम को घर वापस लौटे हैं। इन लोगों ने किसी भी तरह का मेडिकल चेकअप भी नहीं कराया है। शुक्रवार को डॉक्टर कौशल किशोर, पवन गुप्ता टीम की एक महिला सदस्य के साथ जांच करने गांव रानीपुर पहुंचे। टीम ने कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर तीनों युवकों से संपर्क किया और जांच कराए जाने की बात कही, लेकिन परिजन व कुछ ग्रामीणों ने जांच कराने से मना कर दिया। जब कर्मियों ने इसे आवश्यक बताया तो आरोपियों व अज्ञात लोगों ने टीम के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

महिलाकर्मी के साथ कुछ लोगों ने छेड़खानी की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। टीम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों युवकों व अन्य अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। गांव में दबिश देकर तीनों ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed