फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Vaccine: Agra Gets 22000 More Doses Of Covid Vaccine

भरोसे का टीका: आगरा को वैक्सीन की 22000 डोज और मिलीं, दो बार टीकाकरण से चूके कर्मचारियों को एक और मौका

Sun, 24 Jan 2021 10:47 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 24 Jan 2021 10:47 AM IST
सार

  • 18901: कर्मचारियों को लगनी है वैक्सीन
  • 37802: डोज वैक्सीन की जरूरत
  • 26280: डोज पहली खेप में मिली हैं
  • 22000: डोज दूसरी खेप में मिली हैं
  • 2268: डोज कर्मचारियों को लग चुकीं
  • 2000: डोज थल-वायु सेना के लिए हैं
  • 4012: डोज का भंडार अभी है

विज्ञापन
Corona Vaccine: Agra Gets 22000 More Doses Of Covid Vaccine
कोरोना वैक्सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की दूसरी डोज के लिए कोविशील्ड की 22000 डोज और भेज दी हैं। अब 18,901 कर्मचारियों के दोनों डोज का भंडारण हो गया है। बची हुई डोज को दूसरे चरण के टीकाकरण में उपयोग किया जाएगा। 
विज्ञापन


शनिवार को 22,000 डोज स्वास्थ्य विभाग को मिल गईं। इसमें से 20,030 डोज राज्य स्वास्थ्य कर्मचारियों और 890 डोज केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए हैं। 1000 डोज वायु सेना के लिए दी गई हैं। इनके वितरण के बाद भी 80 डोज बचेंगी, जिसको जिला वैक्सीन भंडारण गृह में सुरक्षित रखा जाएगा।  कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के बाद बचीं डोज का दूसरे चरण में पुलिस, प्रशासन और नगर निगम कर्मचारियों के टीकाकरण में इस्तेमाल होगा। 
विज्ञापन


उचित तापमान पर रखा है
22 हजार डोज और मिली हैं। इनको जिला टीका भंडारण गृह में उचित तापमान पर रखा गया है। अब 18,901 कर्मचारियों की दोनों डोज के बाद भी अतिरिक्त डोज हैं। इनको चरणबद्ध टीकाकरण में उपयोग किया जाएगा  
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संजीव वर्मन, जिला टीकाकरण प्रभारी

दो बार मिले मौके में 208 कर्मचारी, टीके से चूके, 28 को अंतिम मौका
दो बार मौका मिलने पर पर भी 208 कर्मचारी कोरोना वैक्सीन लगवाने से चूक गए। अब इनको अंतिम मौका 28 जनवरी को मिलेगा। इसके बाद इन कर्मचारियों को सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। 
16 जनवरी को पहले चरण के टीकाकरण में 600 में से 239 कर्मचारी ही अनुपस्थित रहे थे। इनको 22 जनवरी के टीकाकरण में भी बुलाया था। लेकिन इनमें से केवल 31 ने टीका लगवाया। 208 कर्मचारी वैक्सीन लगवाने नहीं आए। 

दो सत्रों में 1993 कर्मचारी रहे अनुपस्थित 
दो सत्रों के टीकाकरण में 1993 स्वास्थ्य कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। इसमें पहले चरण में 600 में से 239 गैरहाजिर रहे थे। इनमें से 31 ने दूसरे सत्र में टीका लगवाया। 208 इसमें बचे और 22 जनवरी के टीके में 3692 में से 1785 कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इस तरह से दोनों सत्रों में 1993 कर्मचारी गैरहाजिर रहे हैं।

फिर नहीं करेंगे सूची में शामिल
दो बार मौका दिए जाने पर भी टीका न लगवाने वाले कर्मचारियों को 28 को अंतिम मौका दिया जा रहा है, इसके बाद उनको सूची में शामिल नहीं किया जाएगा। -डॉ. आरसी पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed