आगरा में बढ़ी कोरोना का रफ्तार: दो महीने बाद मिले 15 नए संक्रमित, सक्रिय मरीजों की संख्या 30 के पार
आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। नए मरीजों का आंकड़ा अब दहाई के पार पहुंच गया है। 24 घंटे में 15 लोग संक्रमित मिले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में करीब दो महीने बाद कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ा उछाल आया है। रविवार को 15 नए मरीज मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 34 हो गई है। इससे पूर्व इतने ही मरीज 27 फरवरी को मिले थे। तब से अब तक एक दिन में 15 से अधिक नए संक्रमित नहीं मिले। वहीं संक्रमण बढ़ने से प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2367 लोगों की जांच की गई। इनमें 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। बता दें कि आगरा में तीन मार्च 2020 को पहला केस मिला था। इसके बाद तीन लहर आ चुकी हैं। कुल 36210 मरीज मिल चुके हैं, जिनमें 35711 ठीक हो गए। अब तक 465 मरीजों की मौत हो चुकी है। चौथी लहर की आशंका के बीच फिर से संक्रमण बढ़ने लगा है।
अप्रैल में कोरोना का आंकड़ा
17 अप्रैल- 5
18 अप्रैल- 2
19 अप्रैल- 1
20 अप्रैल- 1
21 अप्रैल- 3
22 अप्रैल- 2
23 अप्रैल- 6
24 अप्रैल- 15
यहां हो रहीं कोरोना जांच
- जिला अस्पताल स्थित जांच केंद्र पर।
- एसएन मेडिकल कॉलेज जांच केंद्र पर।
- एयरपोर्ट, कैंट, फोर्ट व आईसीबीटी पर।
टीटीटी के सहारे लड़ाई
कोरोना संक्रमण से बचाव व लड़ाई के लिए स्वास्थ्य विभाग टीटीटी फार्मूला पर काम कर रहा है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट की तर्ज पर संक्रिमतों के संपर्क में आए लोगों की पहचान, उनकी जांच और उन्हें उपचार दिया जा रहा है।