फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona update 12 new patients of covid reported in mathura

Corona in Mathura: ब्रज में फिर बढ़ने लगा कोरोना का खतरा, मथुरा में मिले 12 नए संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 49

Mon, 20 Jun 2022 08:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 08:36 PM IST
सार

धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन में एक बार फिर कोरोना संक्रमण पैर पसारने लगा है। बीते कुछ दिनों से रोज नए मरीज मिले रहे हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की बढ़कर 49 पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
corona update 12 new patients of covid reported in mathura
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में कोरोना संक्रमण के मरीज बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के आदेश दिए गए हैं। बीते एक सप्ताह से जनपद में लगातार नए मरीज केस मिल रहे हैं। सोमवार को 12 नए संक्रमित मिले। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 49 हो गए हैं। बीते 24 घंटे में तीन संक्रमित ठीक भी हुए हैं। 

विज्ञापन

 
इस बार भी वृंदावन से ही कोरोना पॉजिटिव केस मिलने शुरू हुए हैं। एक साल पहले जब वृंदावन में कुंभ मेले का आयोजन हुआ था, तब भी यहीं से कोरोना मरीज मिलने शुरू हुए थे और धीरे-धीरे पूरे जिले में कोरोना ने पैर पसार लिए थे। अब फिर से कोरोना मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एहतियातन मंदिरों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर रैंडम सैंपलिंग की जा रही है।
विज्ञापन


कोविड प्रभारी डॉ. भूदेव ने बताया कि जिले में सात ऑक्सीजन प्लांट हैं, जिन पर समुचित व्यवस्थाएं हैं। सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी ऑक्सीजन की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद बाहर से आने वाले लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है। प्रतिदिन तीन हजार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों को कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक नगरी में हर दिन आते हैं श्रद्धालु 

मथुरा, वृंदावन और गोवर्धन समेत अन्य धार्मिक स्थल होने के कारण यहां हर दिन देशभर से हजारों लोग आते हैं। यह भी एक कारण संक्रमण के बढ़ने का हो सकता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की रैंडम सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है। अब बाजारों से लेकर प्रमुख स्थलों से लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ मंदिरों के आसपास भी हेल्थ डेस्क लगाकर लोगों की जांच की व्यवस्था की जा रही है।

सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हर ब्लॉक में आरआर टीम से रिपोर्ट ली जा रही है। जहां भी कोई बीमार या संदिग्ध की सूचना मिलती है, टीम को भेजा जा रहा है। इसके साथ विदेशों से आने वालों की विशेष निगरानी रखी जा रही है। वृंदावन और गोवर्धन में भी टीम से विदेशों से आने वालों की जानकारी ली जा रही है।

कोविड गाइडलाइन को भूले लोग

जनपद में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बावजूद इसके कोरोना के प्रति लापरवाह हैं। कोविड गाइडलाइन को भूल चुके हैं। सड़क, बाजार, अस्पताल, स्टेशन सभी जगहों पर बिना मास्क के ही लोग घूम रहे हैं। नगर में सब्जी मंडी से लेकर दुकानों तक लोग बिना मास्क लगाए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशन परिसर, मंदिरों समेत कपड़े की दुकान, किराने की दुकान में भीड़ जुट रही है और लोग भीड़ का हिस्सा बन रहे हैं। 

स्वास्थ्य महकमा लगातार लोगों से कोविड प्रोटोकॉल के पालन की अपील कर रहा है, उसके बावजूद लोग नहीं चेत रहे हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मास्क का सदैव प्रयोग करें। हो सके तो उचित दूरी का भी अवश्य पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed