फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona threat, people negligence

कोरोना का बढ़ रहा खतरा, बेफिक्र घूम रहे लोग

Thu, 30 Dec 2021 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona threat, people negligence
30एमएनपी-29-नुमाइश पंडाल में लगे बाजार में बिना मास्क के घूमते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना वायरस के वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ रहा है। सरकार ने नाइट कर्फ्यू लागू किया है। वहीं, जिला प्रशासन भी लोगों से सतर्कता बरतने की अपील का चुका है। बावजूद इसके लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। न तो वह मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। बाजार में हर रोज भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रशासन की अपील मास्क नहीं तो सामान नहीं पर भी दुकानदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। बृहस्पतिवार को शीतला देवी मंदिर के पास लगे साप्ताहिक बाजार में भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार में उमड़ी भीड़
बृहस्पतिवार को शीतला देवी मंदिर के पास साप्ताहिक बाजार लगा। सुबह से ही बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यहां महिलाएं बच्चों को साथ लेकर पहुंचीं। न तो सामाजिक दूरी का पालन था और न ही लोग मास्क लगाए हुए थे। सभी लोग ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच बेफिक्र थे। उनका ध्यान सिर्फ खरीदारी पर था।
विज्ञापन

इन स्थानों पर लापरवाह हैं लोग
जिलेभर की बैंक शाखाओं में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बैंक परिसर में लोग बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर जिला अस्पताल में भी मास्क की अनिवार्यता के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बिना मास्क के लोग यहां घूमते नजर आ रहे हैं। इसी तरह तहसील, ब्लॉक कार्यालय, एआरटीओ कार्यालय में भी लोगों की भीड़ जुट रही है और कोरोना प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
डॉक्टर लोगों को मास्क का इस्तेमाल करने और हाथों को अच्छी तरह से धोने की सलाह देते हैं। सौ शैया अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक दुबे का कहना है कि मास्क कोरोना के साथ-साथ अन्य बीमारियों, धूल मिट्टी से भी बचाता है। इसके साथ हाथ धोने की आदत कोरोना से बचाती है। साथ ही डायरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाती है।

वर्जन
ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए हम सभी को सतर्कता बरतनी चाहिए। लोगों से अपील है कि वह मास्क का इस्तेमाल करें। बिना वजह भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। वैक्सीन जरूर लगवाएं।
-डॉ. पीपी सिंह, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed